{“_id”:”683f217530995930ad021ed0″,”slug”:”cyber-criminal-use-dm-photo-for-demanding-money-from-district-horticulture-officer-2025-06-03″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: साइबर ठग का ऐसा कारनामा…डीएम भी चकरा गए, जिला उद्यान अधिकारी के उड़ गए होश; लोगों से की ये अपील”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
साइबर ठग ने 50 हजार रुपये अर्जेंट ट्रांसफर करने के लिए कहा। डीएम का मैसेज पढ़ने के बाद डीएचओ दंग रह गए। उन्होंने जिलाधिकारी को फोन किया, तब जाकर मामला खुल सका।
Cyber crime – फोटो : Freepik
विस्तार
मथुरा में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह का फर्जी व्हाट्सअप एकाउंट बनाकर साइबर ठगों ने जिला उद्यान अधिकारी (डीएचओ) से 50 हजार रुपये की मांग की। हालांकि सूझबूझ से वह बच गए। उन्होंने इसकी जानकारी डीएम को दी। डीएम ने नंबर के आधार पर सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos
साइबर शातिर ने जिलाधिकारी का फोटो लगाकर डीएम मथुरा के नाम से व्हाट्सअप पर फर्जी अकाउंट बना लिया। फिर डीएचओ का हालचाल पूछा और उनके कार्यालय के बारे में जानकारी जुटाई। मंगलवार दोपहर को उसने डीएचओ को अपने झांसे में ले लिया। इसके बाद ठग उनसे 50 हजार रुपये अर्जेंट ट्रांसफर करने के लिए कहने लगा। डीएम का मैसेज पढ़ने के बाद डीएचओ दंग रह गए। उन्होंने डीएम के पर्सनल नंबर पर फोन किया और मामले की जानकारी दी। तब जाकर जालसाजी पकड़ में आई।
Spread the love राजधानी लखनऊ में ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ सहित प्रदेश के सभी आरटीओ व एआरटीओ में तैनात स्मार्ट चिप कंपनी के 320 कर्मचारियों को बाहर करने की तैयारी है। इससे ड्राइविंग लाइसेंस बनने से लेकर प्रिंटिंग तक का काम प्रभावित हो सकता है। आवेदकों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने […]
Spread the love मेरठ के सरूरपुर थाना इलाके के एक गांव निवासी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने बुधवार को नानू गंगनहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। वहीं, गांव के ही एक 12वीं के छात्र ने भी अपने घर में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। Source link
Spread the love मध्यांचल के विकास को मजबूती देने वाले उद्यमियों, समाजसेवियों, शिक्षकों, खेल जगत से जुड़े विभूतियों को अमर उजाला ने खास मंच दिया। शहर के जीटी रोड स्थित प्रिस्टीन होटल में आयोजित मध्यांचल की शान सम्मान समारोह में 27 विभूतियों को उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने प्रतीक चिह्न देकर […]