UP: सिर काटकर बैग में रखा, पॉलीथिन में पैक की लाश, ऑफिस में प्रेमी ने HR को इसलिए मारा; पुलिस ने लगाई चार्जशीट
होम

UP: सिर काटकर बैग में रखा, पॉलीथिन में पैक की लाश, ऑफिस में प्रेमी ने HR को इसलिए मारा; पुलिस ने लगाई चार्जशीट

Spread the love



 एचआर मैनेजर मिंकी शर्मा की हत्या में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें कंप्यूटर ऑपरेटर रहे विनय राजपूत को आरोपी बनाया गया है। उसने एकतरफा प्यार में हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने डिजिटल और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। ऑफिस में हत्या के बाद आरोपी शव को बोरे में रखकर ले गया था। साक्ष्य और गवाहों की मदद से पुलिस आरोपी को सजा दिलाने के लिए पैरवी करेगी।

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि हत्यारोपी विनय राजपूत को गिरफ्तार किया गया था। एचआर मैनेजर का सिर नहीं मिलने पर झरना नाला में तलाश कराई गई थी। आरोपी को रिमांड पर भी लिया गया। मगर सिर नहीं मिला। हालांकि पुलिस का दावा है कि आरोपी के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य हैं। मिंकी की आखिरी लोकेशन संजय प्लेस स्थित ऑफिस में आई थी। दोपहर 3:30 बजे उनका मोबाइल बंद हो गया था। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन ने गुमशुदगी लिखाई थी। कंपनी के कंप्यूटर ऑपरेटर विनय राजपूत की लोकेशन भी ऑफिस की आई थी। जबकि घटना वाले दिन ऑफिस बंद था।

 




Agra Murder Case: HR Minkee Sharma Killed in One-Sided Love Head Still Missing Police Chargesheet

मिंकी शर्मा की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


खरीदारी करने निकली थी घर से

23 जनवरी की रात को हाईवे पर जवाहर पुल के पास बोरे में युवती की सिर कटी लाश मिली थी। बाद में मृतका की पहचान पार्वती विहार, ट्रांस यमुना निवासी 25 वर्षीय मिंकी शर्मा के रूप में हुई थी। वह संजय प्लेस स्थित दिविशा टेक्नोलाॅजी में एचआर मैनेजर थीं। घटना वाले दिन वो स्कूटर से घर से निकली थीं। उसे भाई की शादी के लिए खरीदारी करनी थी। मगर घर नहीं पहुंची। उसकी हत्या कर दी गई।


Agra Murder Case: HR Minkee Sharma Killed in One-Sided Love Head Still Missing Police Chargesheet

मिंकी शर्मा का घर
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


घटना और साक्ष्य

– विनय मिंकी शर्मा का शव बोरे में लेकर उसी की स्कूटर से भगवान टॉकीज होता हुआ जवाहर पुल पहुंचा था। पुल पर बोरा छोड़कर भाग गया था। उसके सिर को झरना नाला में फेंका था। मिंकी के स्कूटर को शाहदरा पर छोड़ दिया था। विनय के मोबाइल की लोकेशन मिली थी।

 


Agra Murder Case: HR Minkee Sharma Killed in One-Sided Love Head Still Missing Police Chargesheet

मिंकी शर्मा का घर
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


– पुलिस ने ऑफिस में फॉरेंसिक टीम से जांच कराई थी। फर्श पर खून मिला था। इसका सैंपल लिया गया था। खून मिंकी शर्मा के खून से मिल गया है। विनय के झरना नाला तक जाने वाले सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास हैं। दोनों की कॉल डिटेल भी है।


Agra Murder Case: HR Minkee Sharma Killed in One-Sided Love Head Still Missing Police Chargesheet

विनय राजपूत की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


– चार्जशीट में वैज्ञानिक और डिजिटल साक्ष्यों को शामिल किया गया है। चाकू बरामद किया था। उस पर मृतका का खून लगा मिला था। पुलिस को विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट मिल गई है। पुलिस के पास गवाह भी हैं।

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *