UP: सिस्टम की क्रूरता से थमीं मासूम की सांसें, हर चौखट पर भटके थे दादा, कहीं वेंटिलेटर नहीं तो कहीं मिला बहाना
होम

UP: सिस्टम की क्रूरता से थमीं मासूम की सांसें, हर चौखट पर भटके थे दादा, कहीं वेंटिलेटर नहीं तो कहीं मिला बहाना

Spread the love


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi

Updated Tue, 02 Jun 2026 05:57 AM IST

Kanpur New Born Death News: हमीरपुर के किसान की नवजात पोती को इलाज के लिए कानपुर से लखनऊ तक पांच अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन वेंटिलेटर और विशेषज्ञों के अभाव में कहीं भर्ती नहीं मिली। अंततः घर लौटते समय बच्ची की मौत हो गई।


Kanpur Man wanders to five hospitals with his four day old infant child does not survive

जेके चौराहे स्थित फ्लाईओवर के नीचे नवजात के साथ बैठे इंद्रबाबू
– फोटो : amar ujala



विस्तार

हमीरपुर के नारायणनगर निवासी किसान इंद्रबाबू पोती की जान बचाने के लिए कानपुर से लखनऊ तक भटके। इस दाैरान उन्होंने पांच अस्पतालों की चाैखट पर गुहार लगाई। इसके बावजूद वह जान बचाने में नाकाम रहे। चकेरी स्थित जेके चौराहे के फ्लाईओवर के नीचे पोती को सीने से चिपकाए बैठे इंद्रबाबू ने बताया कि बच्ची का जन्म 28 मई की सुबह निजी अस्पताल में हुआ था।



जन्म के बाद ही मासूम की सांसें उखड़ने लगीं। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। आरोप है कि 29 और 30 मई को डॉक्टर इलाज के बजाय टालमटोल करते रहे। बाद में बताया कि बच्ची की खाने की नली में गंभीर समस्या है और उसका इलाज यहां संभव नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *