होम

UP: सीएम योगी बोले- जापान-भारत के साथ आने से ग्लोबल स्टेज पर नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे

Spread the love


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर जापान के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और जापान के यामानाशी प्रान्त के माननीय गवर्नर श्री कोतारो नागासाकी के साथ चर्चा की।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब जापान और भारत की शक्ति साथ आएंगी तो केवल दोनों देशों के बच्चों का भविष्य ही बेहतर नहीं होगा बल्कि ग्लोबल स्टेज पर नई संभावनाओं के द्वार भी खुलेंगे। इस दौरान उन्होंने यूपी में जापान के निवेश को लकर चर्चा भी की।

उन्होंने कहा कि भारत और जापान के सांस्कृतिक संबंध प्राचीन हैं।

जापान का दर्शन ‘वा’, साथ मिलकर आगे बढ़ने एवं भारत की संस्कृति ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ दुनिया को एक परिवार के रूप में मान्यता देती है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *