उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में रहकर नीट की तैयारी कर रही मध्य प्रदेश की एक छात्रा के सनसनीखेज अपहरण और दुष्कर्म के मामले में एक ऐस मोड़ आया है, जिसने पुलिस और अदालत दोनों को हैरान कर दिया है। एक तरफ जहां पीड़िता ने कोर्ट में बयान देकर आरोपियों पर गंभीर आरोप लगाए।
कहा कि 16 दिनों तक बंधक बनाकर नशीले इंजेक्शन देने, सिगरेट से दागने और चाकू से हमला किया गया। वहीं दूसरी तरफ, सोशल मीडिया पर एक वीडियो और मैरिज सर्टिफिकेट वायरल हुआ है, जिसमें छात्रा उसी मुख्य आरोपी युवक से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्वेच्छा से शादी रचाती नजर आ रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…








