{“_id”:”69384025c45d2c2d480974ef”,”slug”:”up-over-7-lakh-applications-received-for-home-guard-recruitment-for-41-000-posts-one-week-left-2025-12-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: 41,424 पदों पर होमगार्ड भर्ती के लिए आए सात लाख से अधिक आवेदन, अभी एक सप्ताह का समय बाकी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभी एक सप्ताह का समय बाकी है। भर्ती बोर्ड को उम्मीद है कि करीब 20 लाख आवेदन आएंगे।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
होमगार्ड स्वयंसेवकों के 41,424 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए सात लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर है। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अधिकारियों को अंतिम दिन तक 20 लाख से अधिक आवेदन मिलने की उम्मीद है।
Trending Videos
बोर्ड द्वारा बीती 18 नवंबर को होमगार्ड स्वयंसेवकों के रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। साथ ही, वन टाइम रजिस्ट्रेशन को भी अनिवार्य किया गया था। होमगार्ड बनने के लिए अभ्यर्थियों द्वारा खासा उत्साह भी दिखाया जा रहा है।
बोर्ड द्वारा ऑनलाइन आवेदन लेने के बाद लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षा, दस्तावेजों के परीक्षण के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा देनी होगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों की जिलेवार मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
Spread the love जहां संसार भर में रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह का पर्व है, वहीं ब्रज की भूमि पर यह पर्व ईश्वर और भक्त के निश्छल प्रेम की जीवंत अनुभूति बन जाता है। वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर भक्ति और अनुराग का अद्वितीय संगम देखने को मिलता है। इस पर्व को अपने […]
Spread the love उत्तर प्रदेश में माैसम ने एकदम से करवट ली है। रात से लेकर सुबह तक की हवा में अच्छी खासी ठंडक घुली हुई है। माैसम विभाग का कहना है कि अब अगले कुछ दिनों तक पारे का गिरना थमेगा। कहीं-कहीं दिन व रात के तापमान में बढ़त देखने को मिल सकती है। […]
Spread the love नेग में 1100 रुपये मांगने को लेकर सोमवार रात विवाद इतना बढ़ गया कि बिना दुल्हन के ही बरात वापस चली गई। दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई। समझौते की कोशिशें नाकाम होने पर आपसी सहमति से दोनों पक्षों ने शादी करने से इनकार कर दिया। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक […]