मुजफ्फरनगर के खाईखेड़ी गांव के गैंगस्टर विनय त्यागी उर्फ टिंकू पर यूपी और उत्तराखंड के विभिन्न थानों में 57 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी का मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और देहरादून में प्रॉपर्टी के विवादित मामलों में दखल रहा। सियासत के मैदान में उतरने ख्वाहिश रही। पत्नी को दो बार पुरकाजी ब्लॉक से प्रमुख भी बनवा दिया। सहारनपुर की देवबंद सीट से खुद भी विधानसभा का चुनाव लड़ा।
जानलेवा हमले में घायल हुए टिंकू के पिता मेरठ में नौकरी करते थे। वहीं पर विनय त्यागी की पढ़ाई भी हुई। अपराध की राह पकड़ी तो साल 1996 में खाईखेड़ी में प्रेम-प्रसंग को लेकर हुए विवाद के बाद संदीप उर्फ टोनी और उसके बहनोई गाजियाबाद के पिलखुआ निवासी प्रदीप की हत्या में नाम आया।
Trending Videos
2 of 10
वारदात को अंजाम देने के बाद असलाह लहराते हुए फरार हुए बदमाश
– फोटो : वीडियो ग्रैब
जिले में छपार, पुरकाजी, नई मंडी थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। अक्तूबर माह में देहरादून पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
3 of 10
वारदात को अंजाम देने के बाद असलाह लहराते हुए फरार हुए बदमाश
– फोटो : वीडियो ग्रैब
चोरी के इस मामले में चढ़ा पुलिस के हत्थे
देहरादून के नेहरु कॉलोनी थाने में डॉ. प्रमोद त्यागी ने अपनी गाड़ी से गहने, रुपये और अन्य सामान चोरी होने का मुकदमा इसी साल 14 सितंबर को दर्ज कराया था। पुलिस ने 13 अक्तूबर को टिंकू और खाईखेड़ी निवासी भाकियू नेता हरिओम त्यागी को पकड़ लिया।
4 of 10
वारदात को अंजाम देने के बाद असलाह लहराते हुए फरार हुए बदमाश
– फोटो : वीडियो ग्रैब
हरिओम त्यागी को जमानत मिल चुकी है। जबकि विनय त्यागी अन्य मामलों में भी आरोप है, जिस कारण वह रुड़की जेल में बंद था। 30 अक्तूबर को विनय की जमानत अर्जी देहरादून में खारिज कर दी गई थी।
5 of 10
वारदात को अंजाम देने के बाद असलाह लहराते हुए फरार हुए बदमाश
– फोटो : वीडियो ग्रैब
झूठा मुकदमा दर्ज कराने में 10 मार्च को सुनवाई
छपार थाने में विनय त्यागी पर दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की साजिश का मुकदमा भी सात साल पहले दर्ज हुआ था। इस प्रकरण में फाइनल रिपोर्ट दाखिल की गई थी। कोर्ट ने वादी को नोटिस जारी कर दिया था, जिसकी सुनवाई 10 मार्च को होगी।
Spread the love UP Police Recruitment: प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए, उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए परीक्षा तिथि घोषित हो गई है। Source link
Spread the love {“_id”:”68acabbdf8148db13b0fb632″,”slug”:”meerut-a-youth-from-bulandshahr-district-ran-away-from-the-shooter-with-two-air-pistols-2025-08-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Meerut: निशानेबाज से दो एयर पिस्टल ले भागा बुलंदशहर जिले का युवक, ऐसे झोंकी आंखों में धूल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} गुलावठी के गांव कैथाला निवासी हर्ष यादव बुलंदशहर के ही निशानेबाज पंकज से एयर पिस्टल खरीदने के बहाने मिला। मेरठ के हापुड़ अड्डे पर बुलाकर बातों में लगाया और पिस्टल लेकर […]
Spread the love मुरादाबाद में सीवेज निस्तारण की पुरानी समस्या को दूर करने के लिए 228 करोड़ की बड़ी परियोजना अब जमीन पर उतर रही है। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत जोन-3 और जोन-4 के नालों को जोड़कर और डायवर्जन के साथ सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और उससे जुड़े दूसरे काम किए जाएंगे। परियोजना का असर […]