UP Board 10th, 12th Result 2025 will not be released on April 15, UPMSP gave big update on high school and intermediate results, Official information at upmsp.edu.in and upmspresults.nic.in
शिक्षा

UP Board 10th, 12th Result 2025 will not be released on April 15, UPMSP gave big update on high school and intermediate results, Official information at upmsp.edu.in and upmspresults.nic.in

Spread the love


यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने की तारीख को लेकर सोशल मीडिया सहित कई संस्थानों की वेबसाइट पर चल रही भ्रामक खबरों पर उत्तर प्रदेश बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बयान जारी किया है, जिसमें यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की तारीखों का खंडन किया गया है। यह आधिकारिक अधिसूचना कार्यालय, सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज से जारी की गई है।

UP Board Result 2025 Live Updates Direct Link

यूपी बोर्ड ने दी परिणाम की तारीख को लेकर अहम जानकारी

यूपी बोर्ड सचिव द्वारा माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर एक नोटिस जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है, “सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर यह सूचना प्रसारित की जार ही है कि वर्ष 2025 की हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट परीक्षा का परीक्षाफल दिनांक 15 अप्रैल, 2025 को अपराह्न 02.00 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज से घोषित किया जाएगा। यह सूचना पूर्णतः: असत्य एवं भ्रामक है।”

नोटिस में आगे कहा गया है कि, “माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा उचित समय पर परीक्षा परिणाम से सम्बन्धित जानकारी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट http://www.upmsp.edu.in या http://www.upmspresults.nic.in पर उपलब्ध करायी जाएगी।

कितने छात्रों को है यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार ?

उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले 54.38 लाख छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है, जिसमें हाईस्कूल के 27.40 लाख और इंटरमीडिएट के 26.98 लाख छात्र शामिल हैं।

कब हुई थी यूपी बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं ?

यूपी बोर्ड द्वारा इस आयोजित की गई वार्षिक परीक्षाओं में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच हुई थी और इन परीक्षाओं को दो शिफ्ट में पूरा किया गया था, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 निर्धारित थी।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *