UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट घोषित, पढ़ें- वाराणसी समेत आसपास के जिलों का अपडेट
होम

UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट घोषित, पढ़ें- वाराणसी समेत आसपास के जिलों का अपडेट

Spread the love


12:41 PM, 25-Apr-2025

UP Board Topper: बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित

बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। सभी परीक्षार्थी अपना परिणाम देखने में व्यस्त हैं। जिन विद्यार्थियों ने अपना रिजल्ट चेक कर लिया है, उनके चेहरे की चमक देखने लायक है। परीक्षा में पास होने के बाद उनके चेहरे खिल उठे हैं। 

12:25 PM, 25-Apr-2025

अभिभावकों के लिए सुझाव

  • घर में परीक्षा परिणाम को लेकर नकारात्मक वातावरण न बनाएं।
  • कम अंक के लिए बच्चे को ताने न दें, उनका आत्मविश्वास बढ़ाएं।
  • बच्चे को समझाएं कि रिजल्ट केवल इस परीक्षा का परिणाम है न कि जीवन का।

12:18 PM, 25-Apr-2025

मनोवैज्ञानिकों के सुझाव छात्रों के लिए

  • अपेक्षित परिणाम न होने पर भी धैर्य बनाए रखें
  • मन में नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें
  • परीक्षा परिणाम की अनावश्यक दूसरे से तुलना न करें
  • कोई नकारात्मक विचार आता है तो भाई-बहन, मित्रों, माता-पिता और शिक्षक से बात करें

12:15 PM, 25-Apr-2025

UP Board Result: इंतजार खत्म, कुछ ही पल में जारी होगा रिजल्ट

यूपी बोर्ड परीक्षा का हाईस्कूल-इंटरमीडिएट का रिजल्ट कुछ पल में ही जारी होगा। रिजल्ट आने को लेकर आजमगढ़ के छात्र-छात्राओं की धड़कने बढ़ गई हैं। वहीं, छात्रों के अभिभावक भी अपने बच्चों के आने वाले रिजल्ट को लेकर उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। इस वर्ष जिले से 1.80 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। हाईस्कूल में 45 हजार 115 बालक और 40 हजार 997 बालिका समेत कुल 86 हजार 112 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। वहीं इंटर में बालकों की संख्या 48 हजार 91 और बालिकाओं की संख्या 45 हजार 921 थी। कुल 94 हजार 12 परीक्षार्थी थे।

12:10 PM, 25-Apr-2025

मऊ में यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर परीक्षार्थियों की बढ़ी धुकधुकी

यूपी बोर्ड वर्ष-2025 के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम कुछ ही पलों में जारी होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह का कहना है कि परीक्षा परिणाम को लेकर बोर्ड की ओर से सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम घोषित करने की सूचना पर परीक्षार्थियों में उत्साह का माहौल है। सुबह से परीक्षार्थियों की धुकधुकी बढ़ रही है। 

12:01 PM, 25-Apr-2025

गाजीपुर में 144372 परीक्षार्थियों को रिजल्ट का इंतजार

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होने वाला है। इस वर्ष जिले में हाईस्कूल में 67348 एवं इंटरमीडिएट में 77024 सहित कुल 144372 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के लिए जिले में 196 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें 12 राजकीय, 74 वित्त पोषित तथा स्व वित्त पोषित 110 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया था। बीते वर्ष हाईस्कूल में पंजीकृत 74314 में 65447 परीक्षा में बैठे थे, जिनमें 92.29 प्रतिशत यानी 60399 उत्तीर्ण हुए थे। इसी तरह इंटरमीडिएट में 74977 में 67753 ने परीक्षा दी थी जिसमें 75.42 प्रतिशत यानी 51099 पास हुए थे।

11:27 AM, 25-Apr-2025

मिर्जापुर में परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह

यूपी बोर्ड की परीक्षा का परिणाम कुछ देर में घोषित किया जाएगा। जिले में इस बार बोर्ड परीक्षा में 117 केंद्रों पर कुल 84886 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें हाईस्कूल में 44010 तथा इंटरमीडिएट में 40876 परीक्षार्थी शामिल हुए। 

11:04 AM, 25-Apr-2025

UP Board Result 2025: सोनभद्र में 42 हजार विद्यार्थियों की बढ़ी धुकधुकी

यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम कुछ ही देर में घोषित होगा। इस वर्ष हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 42203 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। हाईस्कूल के कुल 25579 छात्र-छात्रा पंजीकृत रहे। इसमें 12736 छात्र और 12843 छात्राएं शामिल रहीं। परीक्षा के दौरान 2121 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह हाईस्कूल में कुल 23458 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। वहीं इंटरमीडिएट में कुल 9429 छात्र और 10291 छात्राओं सहित कुल 19720 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें 975 ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 18745 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।

10:58 AM, 25-Apr-2025

UP Board Result: भदोही में 55 हजार विद्यार्थियों का आएगा परिणाम

यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज जारी हो जाएगा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले 55 हजार विद्यार्थियों की किस्मत का फैसला आज होगा। 2024 की परीक्षा पर नजर डालें तो जिले के होनहारों ने सूबे में अपना झंडा गाड़ा। 96.08 प्रतिशत सफलता के साथ जिला प्रदेश में अव्वल आया। 2025 में उस ओहदे को बरकरार रखना चुनौती भरा होगा।

10:56 AM, 25-Apr-2025

चंदौली में 60,560 छात्र-छात्राओं को रिजल्ट का इंतजार

यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम कुछ ही देर में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से जारी किया जाएगा। जिले के विद्यार्थियों की धुकधुकी बढ़ रही है। पिछले वर्ष 2024 में जनपद में हाईस्कूल के 86.60 प्रतिशत और इंटरमीडिएट के 81.56 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता अर्जित कर अपना लोहा मनवाया था, लेकिन देखना यह है कि वर्ष 2025 में कितने सफल होते हैं।  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *