UP Board Result 2025 who is yash Pratap singh topper of high school in uttar Pradesh he is father in Indian army
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Board Result 2025 who is yash Pratap singh topper of high school in uttar Pradesh he is father in Indian army

Spread the love


यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा का परिणाम शुक्रवार (25 अप्रैल 2025) को कर दिया गया। हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा का परिणाम प्रयागराज स्थित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद सभागार में बोर्ड के सभापति डॉ. महेन्द्र देव एवं सचिव श्री भगवती सिंह की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए किया गया। इस साल 10वीं में जालौन के रहने वाले यश प्रताप सिंह ने टॉप किया है। उन्हें कुल 97.83 फीसदी मार्क्स मिले हैं। यश ने 600 में से 586 मार्क्स हासिल किए हैं।

कौन हैं यश प्रताप सिंह?

बाराबंकी के सीता इंटर कॉलेज के छात्र यश प्रताप सिंह ने अपनी दृढ़ता और संकल्प के साथ-साथ कड़ी मेहनत के जरिए यह सफलता प्राप्त की है। एक साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले यश प्रताप सिंह मध्यम परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता इंडियन आर्मी में सूबेदार पद पर कार्यरत हैं। वहीं उनकी मां एक गृहिणी हैं।

यूपी बोर्ड रिजल्ट 12वीं में दिहाड़ी मजदूर की बेटी महक जायसवाल ने किया टॉप, मार्कशीट देख बोले लोग- वाह बेटी ने नाम रोशन कर दिया

गणित में मिले 99 मार्क्स

यश प्रताप सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि उनकी इस सफलता में उनके अध्यापकों का सबसे बड़ा हाथ है। इसके अलावा परिवार के समर्थन और सहपाठियों के सहयोग से उन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई है। यश की मार्कशीट देख आप चौंक जाएंगे। उन्हें हर विषय में A1 ग्रेड मिला है। सबसे अधिक मार्क्स (99) उन्हें गणित और ड्रॉइंग (कला) में मिले हैं।

10वीं के अन्य टॉपर्स कौन?

यूपी बोर्ड 10वीं में इस साल 90.11 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 25,56,992 छात्र शामिल हुए। वेस्ट यूपी के आगरा जिला बेस्ट पासिंग प्रतिशत हासिल करने वाला जिला बना है। यश के अलावा दूसरे स्थान पर अंशी और अभिषेक कुमार यादव रहे हैं। इनके 97.67% मार्क्स आए हैं। वहीं रैंक 3 पर तीन छात्रों का कब्जा रहा है। इसमें ऋतु गर्ग, अर्पित वर्मा और सिमरन गुप्ता का नाम शामिल है। इन तीनों के 97.50% मार्क्स आए हैं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *