11:37 AM, 10-Feb-2026
सदन कल सुबह तक के लिए स्थगित
सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही में दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के उपरांत सदन कल सुबह तक के लिए स्थगित कर दिया।
11:35 AM, 10-Feb-2026
श्रद्धांजलि देने के बाद रखा गया दो मिनट का मौन
दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
11:14 AM, 10-Feb-2026
दिवंगत सदस्यों को सदन में श्रद्धांजलि दी गई
जो लोग कभी सदन का हिस्सा थे, उनका निधन हो चुका है, ऐसे सभी दिवंगत सदस्यों को बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही में श्रद्धांजलि दी गई। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय समेत अन्य सदस्यों ने अपनी संवेदना व्यक्त की।
11:06 AM, 10-Feb-2026
विधान परिषद में प्रश्नकाल प्रांरभ
विधान परिषद की कार्यवाही में प्रश्नकाल प्रांरभ हो गया है।
10:50 AM, 10-Feb-2026
विपक्ष को गवर्नर के प्रति सम्मान दिखाना चाहिए था- सतीश महाना

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना
– फोटो : ANI
बजट सत्र के पहले दिन यानी कल सोमवार को विधानसभा में गवर्नर के भाषण के दौरान विपक्ष के हंगामा करने पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी असहमत दिखे। उन्होंने कहा कि विपक्ष को समझना चाहिए कि वे अपनी बात कह सकते हैं, लेकिन उन्हें गवर्नर के प्रति सम्मान दिखाना चाहिए था।
#WATCH | Lucknow | On Opposition’s creating ruckus during Governor’s speech in Assembly yesterday, Uttar Pradesh Speaker Satish Mahana says,” The Opposition should understand that they can express their views, but they should have shown respect towards the Governor.” pic.twitter.com/yReaOY35KV
— ANI (@ANI) February 10, 2026
10:32 AM, 10-Feb-2026
हाथ में तख्ती लेकर विधानसभा पहुंचे विधायक सचिन यादव
फिरोजाबाद के जसराना विधानसभा से विधायक इंजीनियर सचिन यादव हाथ में तख्ती लेकर विधानसभा पहुंचे। इसमें लिखा था कि- कब बनेगा जसराना बाईपास… पूछती है जनता।
10:21 AM, 10-Feb-2026
विपक्ष पर विफरे वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना
वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना सदन पहुंचे। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने सर्वदलीय बैठक और कार्य मंत्रणा में सहयोग करने का वादा किया था। लेकिन, कल राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हंगामा किया।
10:15 AM, 10-Feb-2026
UP Budget 2026 Live: दिवंगत सदस्यों को दी गई श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष समेत अन्य लोगों ने व्यक्त की संवेदना
यूपी सरकार का बजट सत्र चल रहा है। आज की कार्यवाही में श्रद्धांजिल सभा का आयोजन होना है। इसके बाद कल यानी बुधवार को सरकार अपना बजट पेश करेगी। इससे पहले सोमवार को सदन में आर्थिक समीक्षा पेश हुई।








