{“_id”:”67b816108287ae33520f1669″,”slug”:”up-budget-session-2025-cm-yogi-adityanath-addressed-the-house-2025-02-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP Budget session: सीएम योगी का दावा- यूपी में छह करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से निकाला गया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। – फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते एक दशक में देश में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला गया है और हमारी सरकार ने यूपी में छह करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला है। प्रदेश में निवेश आ रहा है। मुझे पूरा यकीन है कि वर्ष 2029 तक यूपी की अर्थव्यवस्था वन ट्रिलियन की हो जाएगी।
Trending Videos
उन्होंने कहा कि प्रदेश में महाकुंभ जैसा वैश्विक आयोजन हो रहा है इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सीधे तौर पर तीन लाख करोड़ रुपये का लाभ होगा। जिस प्रदेश को सपा-बसपा और कांग्रेस की सरकारों ने बीमारू राज्य बना रखा था वो अब हर सेक्टर में विकास कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आने से पहले प्रदेश में किसान आत्महत्याएं कर रहा था। अब यूपी गन्ना उत्पादन में, चीनी उत्पादन में और इथेनॉल के उत्पादन में प्रथम स्थान पर है। किसानों को उनकी फसल के मूल्य का भुगतान समय पर किया जा रहा है। पूरा देश और दुनिया प्रदेश के विकास को लेकर आशान्वित है और हमारे विकास में योगदान देने के लिए तैयार है।
सब्जियों की महंगाई पर बोले वित्तमंत्री
सदन में महंगाई पर विपक्ष के सवाल का जवाब देते हुए वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे कम वैट लग रहा है। सरकार का पूरा प्रयास है कि किसी को भी कोई तकलीफ न होने पाए। सब्जियों के दाम डिमांड और सप्लाई के आधार पर बढ़ते और घटते हैं। सरकार पूरी तरह से गरीबों के साथ खड़ी है।
Spread the love बदायूं जिले के दातागंज उप-कोषागार में वर्ष 2019 में हुए बहुचर्चित स्टाम्प शुल्क गबन कांड में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) उत्तर प्रदेश टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने रविवार को मुख्य आरोपी को पकड़ा लिया। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी स्टाम्प घोटाले का मास्टरमाइंड उप लेखाकार […]
Spread the love {“_id”:”680f08f286446c637d03f0d5″,”slug”:”sp-s-mission-2027-and-karni-sena-s-attack-on-sp-mp-for-second-time-akhilesh-yadav-big-advantage-2025-04-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: सपा का मिशन 2027 और सपा सांसद पर दूसरी बार करणी सेना का हमला…सियासी मायने समझें, अखिलेश को बड़ा फायदा!”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} देश दीपक तिवारी, अमर उजाला न्यूज नेवटर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Apr 2025 12:52 PM IST राणा सांगा पर गहराए विवाद के बाद […]
Spread the love राजधानी सहित पूरे प्रदेश में हो रही मानसूनी बारिश की वजह से मौसम में नरमी देखी गई। कई जिलों में बादलों ने जमकर पानी बरसाया। मानसून की सक्रियता के चलते तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। प्रादेशिक मौसम केंद्र लखनऊ की ओर से जारी आंकड़ों के […]