UP Final Voter List: यूपी की अंतिम मतदाता सूची जारी, प्रदेश में कुल 13 करोड़, 49 लाख, 84,792 मतदाता, 84 लाख वोटर बढ़े
होम

UP Final Voter List: यूपी की अंतिम मतदाता सूची जारी, प्रदेश में कुल 13 करोड़, 49 लाख, 84,792 मतदाता, 84 लाख वोटर बढ़े

Spread the love


यूपी में 166 दिन तक चली विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद (एसआईआर) प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। जारी की गई अंतिम सूची के अनुसार प्रदेश में  13 करोड़ 49 लाख 84 हजार 792 मतदाता हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार अंतिम सूची में प्रदेश में 84 लाख मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। जिसमें 54 प्रतिशत से अधिक पुरुष जबकि 45 प्रतिशत से ज्यादा महिला मतदाता हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में अंतिम मतदाता सूची की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के नाम छूट गए हैं वो मतदाता फॉर्म 6 भरकर सूची में शामिल हो सकते हैं।


Trending Videos



6 जनवरी को जारी की गई थी मतदाताओं की मसौदा सूची


इसके पहले, 6 जनवरी को 12.55 करोड़ मतदाताओं की मसौदा सूची जारी की गई थी। उसके बाद 6 मार्च तक लोगों से इस ड्राफ्ट मतदाता सूची पर दावे व आपत्तियां ली गईं। कुल 86.69 लाख लोगों ने मतदाता सूची में नाम शामिल किए जाने के लिए फॉर्म-6 भरा। वहीं 3.18 लाख लोगों ने नाम कटवाने के लिए फॉर्म-7 भरा है। मतदाता सूची में 1.04 करोड़ लोग ऐसे हैं जिनके नाम का मिलान माता-पिता, बाबा-दादी व नाना-नानी से न होने के कारण इन्हें नोटिस दिया गया था। वहीं 2.22 करोड़ लोग तार्किक विसंगति वाले थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *