{“_id”:”67a8497ffcf7148d4e0ffae4″,”slug”:”police-arrested-four-criminals-including-gang-leader-in-ambedkar-nagar-during-encounter-who-looted-from-farmer-2025-02-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP News: किसान से ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटने वाले गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, सरगना सहित चार बदमाश गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पुलिस मुठभेड़ में लुटेरा गिरफ्तार – फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के अंबेडकरनगर में शनिवार की रात पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गिरोह का सरगना गोली लगने से जख्मी हो गया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर चार लुटेरों को गिरफ्तार किया। इनके पास से तीन दिन पूर्व किसान से लूटी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली, अवैध असलहा और घटना में इस्तेमाल की गई बाइकें बरामद हुईं। मौके से फरार एक अन्य लुटेरे की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
Trending Videos
महरुआ थाना क्षेत्र के धानेतारा गांव निवासी किसान विजय वर्मा को बीते बृहस्पतिवार की रात चीनी मिल से गन्ना बेचकर लौटते समय अहिरौली थाना क्षेत्र में अकबरपुर-मिझौड़ा मार्ग पर दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने बंधक बना लिया था। लुटेरों ने किसान को बांधकर जंगल में फेंककर ट्रैक्टर ट्रॉली व मोबाइल लूटकर भाग निकले थे।
एसपी केशव कुमार ने एएसपी पश्चिमी विशाल पांडेय के नेतृत्व में पांच टीमें गठित की थी। छानबीन के दौरान शनिवार रात करीब 12 बजे पुलिस की अहिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम नगहरा के पास लुटेरों से आमना-सामना हो गया। पुलिस को देखते ही लुटेरों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई।
पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें जनपद अयोध्या के थाना महाराजगंज क्षेत्र के ग्राम मोहर्रमपुर निवासी गैंग लीडर मुन्ना सिंह उर्फ श्रवण कुमार गोली लगने से जख्मी हो गया। इस दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र के रसड़ा गांव के कुलदीप सिंह, पूराकलंदर थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव का अंकित चौबे व थाना इनायतनगर के मजनाई पूरे निशा उपाध्याय का पूरा गांव के अभिषेक उपाध्याय को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।
मौके से पुलिस ने किसान से लूटी गई ट्रैक्टर ट्रॉली के अलावा तमंचा, कारतूस, खोखा एवं दो मोटर साइकिलें बरामद हुई हैं। घायल मुन्ना का का सीएचसी भीटी में प्राथमिक उपचार कराया गया। एएसपी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक लुटेरा भाग निकलने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश की जा रही है।
Spread the love बरेली में तीन रूटों पर सोमवार से ई-बसों का संचालन होगा। इसके लिए 60 स्टॉपेज (ठहराव स्थल) भी तय किए गए हैं। पहले चरण में बरेली-शेरगढ़ और बरेली-शीशगढ़ रूट पर चल रहीं ई-बसों को हटाकर उनका संचालन शहरी क्षेत्र में निर्धारित रूटों पर किया जाएगा। दूसरे चरण में बरेली-मनौना धाम रूट की […]
Spread the love मेघालय के शिलांग में हनीमून मनाने गए इंदौर के नवदंपती राजा रघुवंशी की हत्या और सोनम रघुवंशी के लापता होने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना इलाके से बरामद की गई है। Source link
Spread the love {“_id”:”67f71efc9edaa33c8604b63e”,”slug”:”third-marriage-with-shabina-then-gave-such-a-death-that-people-trembled-hence-killed-an-eight-year-old-innocen-2025-04-10″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: शबीना से तीसरा निकाह…फिर दी ऐसी मौत, देखकर कांप गए लोग; इसलिए आठ साल की मासूम का भी कर दिया कत्ल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} आगरा के खतैना में मां-बेटी की हत्या कर दी गई। दोनों के शव घर में पड़े मिले। बाहर से ताला लगा हुआ था। दुर्गंध आने पर […]