यूपी के अयोध्या में थाने में व्यापारी से मारपीट के मामले में पेश न होने पर शुक्रवार को कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी कोर्ट में पेश नहीं हुए 10 पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश का पालन न करने पर न्यायाधीश ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराए जाने के लिए पत्र जारी करने का भी आदेश दिया। यह कार्यवाही विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट शिवानी जायसवाल की अदालत ने सुनाया है।
Trending Videos
मामला फतेहगंज के व्यापारी राजकुमार सोनकर को इनायतनगर थाना के अंदर मारपीट कर कैद रखने का है। मामले में कोर्ट ने आरोपी 10 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट का आदेश जारी किया था। साथ ही गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किए जाने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी आरोपी पुलिसकर्मी पेश नहीं हुए। इस पर कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है।
न्यायालय ने तत्कालीन एसओ जंग बहादुर सिंह सहित घटना में शामिल सभी आरोपियों को एससी/एसटी एक्ट सहित कई अपराधों में 17 जनवरी 2014 को एसीजेएम तृतीय की कोर्ट ने तलब कर लिया। आरोपी उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद कोर्ट में 9 माह बाद भी हाजिर नहीं हुए। विशेष न्यायाधीश ने इस संबंध में अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र जारी करने का आदेश देते हुए सुनवाई के लिए 19 अप्रैल 2025 की तिथि नियत किया है।
Spread the love 12:27 PM, 03-Oct-2025 चार सुपर जोन बनाए, एएसपी बनाए प्रभारी जुमे पर सुरक्षा-2 चार सुपर जोन बनाए, एएसपी बनाए प्रभारी 1- मलूकपुर से बिहारीपुर ढाल 2- इस्लामिया मैदान से कुतुबखाना, नौ महला मस्जिद 3- कोहाड़ापीर से बांसमंडी, साहू गोपीनाथ 4- शाहदाना से ईंट पजाया, श्यामगंज व सिकलापुर 12:06 PM, 03-Oct-2025 हजियापुर के […]
Spread the love रामनगरी अयोध्या में तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंसाचार्य को एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार जानलेवा धमकी मिली है। 29 जनवरी की रात 9:26 पर एक युवक ने उन्हें फोन कर अपशब्द कहे और धमकी दी। जगदगुरु परमहंस आचार्य ने इस मामले की तहरीर अयोध्या पुलिस को दी है। Trending Videos यह […]
Spread the love हमलावरों ने पहले एक गोली चलाई, जो उन्हें नहीं लगी। दूसरी गोली उनके दाहिने पैर की जंघा में जा लगी। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडे से पिटाई की, जिससे उनका एक हाथ टूट गया और सिर में गंभीर चोटें आईं। Source link