सौरभ-मुस्कान की पांच साल की बेटी पीहू वारदात के दिन तीन मार्च से ही अपनी नानी कविता रस्तोगी के पास है। सौरभ की हत्या होने और मुस्कान के जेल जाने के बाद मासूम पीहू बार-बार मम्मी और पापा की याद कर रही है। पीहू अपनी नानी से कह रही है कि मुझे मम्मी और पापा से मिलना है। बच्ची ने नानी से यह भी पूछा कि पेपर में मम्मी-पापा का फोटो क्यों है। इस पर नानी कविता ने पीहू को समझाया की वो काम बाहर गए है। मां मुस्कान की याद कर के पीहू रोती है।
Trending Videos
2 of 16
साहिल के कमरे में मिली तस्वीरें
– फोटो : अमर उजाला
सौरभ हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें कुछ चौंकाने वाली बातें भी हैं। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम पांच बजे सफेद चादर में लिपटा शव ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर में लाया गया। लोग यह देखकर चौंक गए कि शव लंबाई में कम और चौड़ाई में ज्यादा दिख रहा था। दरअसल, पैर धड़ की तरफ मुड़े हुए थे। इससे धड़ चौड़ा लग रहा था। सिर अलग था। लोगों की जुबान पर यह सवाल था। लोगों ने इस बारे में आपस में बात भी की।
3 of 16
मुस्कान व मृतक साहिल
– फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर, चीफ फार्मासिस्ट खुद हैरत में
फिल्मों के पोस्टर और सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे फोटो शेयर किए जाते हैं, जिनमें एक दिल बनाकर उसमें तीर घुसा होता है और उससे खून रिस रहा होता है। ठीक ऐसा ही सौरभ के दिल का हाल था। चाकू के तीन वार उसके दिल पर किए गए। इससे दिल क्षतिग्रस्त था। सौरभ का जिस बेरहमी से कत्ल किया गया, उसे देखकर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर, चीफ फार्मासिस्ट और अन्य स्टाफ भी हैरत में हैं। दो दिन हो गए, मगर उनके जहन में अब भी सौरभ का शव घूम रहा है।
किसके नाम का सिंदूर पहन रही है मुस्कान
– फोटो : अमर उजाला
धड़ से अलग थी गर्दन, कलाइयों से दोनों हाथ
पोस्टमार्टम करने वाली चिकित्सीय टीम ने बताया कि एक साल में मेडिकल कॉलेज की मॉर्चरी में 1500 से 1800 पोस्टमार्टम होते हैं, जिनमें से 700 से 800 पोस्टमार्टम में वे लोग शामिल रहते हैं। सौरभ के शव के बारे में उन्होंने बताया कि यह अपने तरह का अजीब शव था, जो पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था। शुरू में तो लगा सामान्य शव होगा, मगर ऐसा नहीं था। शव देखकर चौकना लाजिमी था, क्योंकि गर्दन धड़ से अलग कटी थी। कलाइयों से दोनों हाथ कटे थे। बाकी धड़ अलग था।
5 of 16
कातिल साहिल
– फोटो : अमर उजाला
दिल के अंदर तक थे चाकू के वार
उन्होंने बताया कि शरीर को छोटा करने के लिए पैर पीछे की तरफ मोड़े गए थे, जो इतने सख्त हो गए थे कि उन्हें सीधा नहीं किया गया। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि दिल पर वार बहुत जोर लगाकर किए गए हैं, क्योंकि चाकू के वार दिल के अंदर तक थे। करीब डेढ़ घंटे तक पोस्टमार्टम चला। इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
Spread the love 12:00 AM, 07-Dec-2025 UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार गहरौली स्टार ने हुसैना को तीन विकेट से हराया और पढ़ें Source link
Spread the love शाहजहांपुर में बलराम की हत्या और पत्नी पूजा के जेल जाने के बाद उनके बच्चों की परवरिश का संकट खड़ा हो गया है। बच्चों के बाबा बलवंत, दादी रामबेटी बेहद बुजुर्ग हैं और काम करने में असमर्थ हैं। चाचा राजू दिव्यांग है। गांव भटपुरा चंदू निवासी बलराम की 28 जनवरी की रात […]
Spread the love 12:29 AM, 07-Sep-2026 Sultanpur News: रुपेश शुक्ल बने जागृति ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुपेश शुक्ल बने जागृति ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पढ़ें 12:29 AM, 07-Sep-2026 Mahoba News: नहाने गए चचेरे भाई-बहन समेत तीन बच्चों की गड्ढे में डूबने से मौत महोबा। कोतवाली चरखारी के रिवई गांव में पं. दीनदयाल […]