खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को नौतपा की तपन शुक्रवार से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। गुरुवार देर रात हवाओं के रुख बदलने से मौसम बदलने लगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान नीचे गिरने के साथ ही बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने मध्यम श्रेणी की बारिश का अनुमान जारी किया है। इससे अधिकतम तापमान चार से नौ डिग्री तक कम हो सकता है। सीएसए के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 31 मई तक तेज हवाएं चलेंगी। गरज-चमक के साथ घने बादल और बारिश हो सकती है।
गुरुवार से बादलों की आवाजाही का सिलसिला शुरू हो गया। इससे तेज गति के साथ हवा चलना शुरू हो गई। लू के थपेड़े नरम पड़ गए। माहौल में नमी बढ़ गई। इससे उमस भरा माहौल हो गया लेकिन धूप की तपिश कम हो गई। सीएसए की मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को 24 घंटे में अधिकतम तापमान 2.1 डिग्री नीचे आ गया।
2 of 5
कानपुर का मौसम
– फोटो : अमर उजाला
सीएसए की मौसम वेधशाला में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया। बादलों के रहने के कारण न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री की वृद्धि हुई है। 24 घंटे में सुबह की नमी 27 प्रतिशत बढ़कर 67 हो गई। दोपहर की नमी आठ प्रतिशत बढ़कर 26 हो गई।
3 of 5
कानपुर का मौसम
– फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के एकीकृत मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रभारी डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि इस समय पश्चिमी विक्षोभ भी आया हुआ है। साथ ही क्षोभ मंडल में पछुवा और पुरवा हवा आपस में टकरा रही है। इनके टकराने से तेज रफ्तार हवाएं चलेंगी।
4 of 5
कानपुर का मौसम
– फोटो : अमर उजाला
आंधी की स्थिति रहेगी। मध्यम बारिश भी हो सकती है। मौसम की यह स्थिति एक-दो दिन तक अभी बनी रहेगी। इससे तापमान नीचे आएगा। 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
5 of 5
कानपुर का मौसम
– फोटो : अमर उजाला
सीएसए के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि अगर बारिश नहीं भी होती है तो घने बादल बने रहने की संभावना है। नौतपा खत्म होने तक तापमान कम रहने की उम्मीद है। किसानों से अपील की गई कि खेतों में सिंचाई अभी न करें। इसके साथ ही फसलों में कीटनाशी दवा का छिड़काव भी न करें।
Spread the love हर्षा रिछारिया की सनातनी युवा हिंदू जोड़ो पदयात्रा अलीगढ़ के अतरौली से होकर गुजरी। पदयात्रा का स्वागत किया गया। 18 अप्रैल सुबह पदयात्रा अतरौली से नरौरा जाने के लिए रामघाट की ओर रवाना हो गई। Source link
Spread the love उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के ब्रजघाट में अलीगढ़ निवासी पीसीएस अधिकारी बच्चू सिंह (52) पुत्र महाराज सिंह की सोमवार को गंगा किनारे खड़ी नाव में बैठे-बैठे अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह जनपद रामपुर में संयुक्त निदेशक, मुद्रक एवं लेखन सामग्री विभाग के पद पर तैनात थे। Trending Videos […]
Spread the love {“_id”:”6792743806f21e83510e7815″,”slug”:”raid-on-fake-doctor-clinic-in-agra-stock-of-medicines-found-2025-01-23″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra: क्लीनिक पर छापा, अप्रशिक्षित स्टाफ लगा रहा था इंजेक्शन, सरकारी दवाओं को देख चाैंक गई टीम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} जांच करते सीएमओ। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार आगरा में सीएमओ ने बृहस्पतिवार को बमरौली कटारा के नवामील जनौरा रोड स्थित घर में संचालित एसएन क्लीनिक पर छापा मारा। […]