राजधानी लखनऊ में शुक्रवार देर रात मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले साबिर अली (40) की चापड़ से वार करके हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप रायबरेली निवासी मुन्ना और उसके साथियों पर है। साबिर मूल रूप से रायबरेली में नयापुरवा, निरालानगर का रहने वाला था। इस पर मुन्ना के बेटे पप्पू की हत्या का आरोप था। पुलिस ने मुन्ना व अन्य अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया है।
Trending Videos
घटना मदेयगंज थाना क्षेत्र के खदरा की है। डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक, रात करीब 2:30 बजे एक युवक की हत्या होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को शव पड़ा मिला। तलाशी के दौरान पास से एक मोबाइल मिला। उस मोबाइल से कॉल करने पर रायबरेली निवासी वसीम ने शव की शिनाख्त अपने भाई के रूप में की।
वसीम ने बताया कि 2017 में साबिर, मुन्ना के बेटे पप्पू की हत्या में जेल गया था। जेल से छूटने के बाद वह मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। वसीम का आरोप है कि मुन्ना ने साथियों संग बदला लेने के लिए भाई की हत्या कर दी।
पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी
इंस्पेक्टर राजेश सिंह के मुताबिक, प्राथमिक जांच में पता चला कि शाबिर किसी के साथ खदरा पहुंचा था। यहां उसकी हत्या कर दी गई। सूचना पर भाई वसीम और रायबरेली पुलिस आ रही है। पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं। हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।
Spread the love काशी के आर्यन दुबे ने नीट यूजी-2026 में प्रदेश में टॉप किया है। 720 में से 710 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया सातवीं रैंक हासिल की है। बाराबंकी की होनहार बेटी गुंजन ने ऑल इंडिया 52वीं रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। गुंजन प्रदेश में बालिकाओं की श्रेणी में पहले […]
Spread the love दहेज में बुलेट और डेढ़ लाख रुपये नकद की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। पति ने मोबाइल पर कॉल कर तीन तलाक दे दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को पति समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना […]
Spread the love {“_id”:”69fc195160c766ccca007462″,”slug”:”twist-in-agra-transporter-death-case-nbw-against-absconding-car-driver-likely-2026-05-07″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”ट्रांसपोर्टर मौत केस में बड़ा अपडेट: कार चालक के गैर जमानती वारंट लेगी पुलिस, गहराया हत्या की साजिश का शक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} कार की टक्कर से ट्रांसपोर्टर की माैत। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में कार की टक्कर से ट्रांसपोर्टर की मौत की […]