राजधानी लखनऊ में राजाजीपुरम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ओर से पोषण और स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी किरण लता वर्मा ने लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर से ही अच्छा कार्य किया जा सकता है। इसलिए हर व्यक्ति को खान-पान और स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए।
Trending Videos
उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं और किशोरियों को व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ ही अपने खान-पान में पौष्टिक तत्वों को शामिल करना चाहिए। कुपोषण एक बड़ी समस्या है। यदि किशोरावस्था में ही पौष्टिक भोजन लिया जाए तो भविष्य में आने वाली कई तरह की बीमारियों को अपने आप दूर किया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से अपील की कि खानपान में मोटे अनाज का सेवन बढ़ाएं।
इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी किरण लता वर्मा व डॉ निशी मिश्रा के नेतृत्व में जागरुकता रैली का भी आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने संतुलित आहार, स्वस्थ जीवन शैली, महिलाओं एवं बच्चों में पोषण इत्यादि विषय पर मलिन बस्तियों में लोगों को जागरूक किया। इस दौरान साधना सिंह यादव एवं डॉ पूनम पांडे ने भी संतुलित आहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह भी बताया कि मौसम के अनुसार खानपान में बदलाव करते रहना चाहिए।
Spread the love थाना टूंडला क्षेत्र में शनिवार सुबह हुई पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या रंजिश में की गई है। पहले दो गोली मारने के बाद 12 वार चाकू से किए गए। चाकू से गोदने के निशान गर्दन और चेहरे पर मिले हैं। वहीं पोस्टमार्टम के दौरान एक ही गोली शव में मिली है, […]
Spread the love भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) को बताया कि उसके पास ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है जिससे यह पता चल सके कि संभल में जामा मस्जिद किसी खंडहर ढांचे को तोड़कर या खाली जमीन पर बनाई गई थी। एएसआई ने यह भी कहा कि न ही उसके पास संभल […]
Spread the love 11:21 AM, 11-Apr-2025 पीएम ने तीन बुजुर्गों को दिया आयुष्मान कार्ड प्रधानमंत्री मोदी ने तीन जीआई उत्पादों को प्रमाणपत्र और 70 वर्ष से अधिक आयु के तीन बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड दिया। पीएम के हाथों प्रमाणपत्र पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। 11:09 AM, 11-Apr-2025 सीएम ने पीएम मोदी का जताया आभार […]