UP News: बरेली में रहबर फूड फैक्टरी पर आयकर का छापा, तीन गाड़ियों से पहुंचे अफसर, कर्मचारियों के फोन जब्त
होम

UP News: बरेली में रहबर फूड फैक्टरी पर आयकर का छापा, तीन गाड़ियों से पहुंचे अफसर, कर्मचारियों के फोन जब्त

Spread the love


बरेली में आयकर विभाग की टीम ने सोमवार को सुबह रहबर फूड फैक्टरी पर छापा मारा। यह फैक्टरी फिरोज शेख की है, जो मुंबई में रहते हैं। संभल में स्थित इंडिया फ्रोजन फूड कंपनी के उत्पाद यहां बनाए जाते हैं। इस कंपनी के कई ठिकानों पर छापा मारा गया है। 


Income Tax raid on Rahbar Food Factory in Bareilly

फूड फैक्टरी के बाहर खड़ी आयकर विभाग की गाड़ियां
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


बरेली में आयकर विभाग की टीम ने नरियावल स्थित रहबर फूड फैक्टरी पर छापा मारा, जिससे वहां पर मौजूद लोगों में खलबली मच गई। सोमवार सुबह करीब सात बजे तीन गाड़ियों से आयकर की 10 सदस्यीय टीम यहां पहुंची। टीम ने फैक्टरी परिसर में मौजूद कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए। फैक्टरी का गेट बंद करा दिया गया। अंदर टीम ने जांच शुरू कर दी। संभल में मीट का कारोबार करने वाली इंडिया फ्रोजन फूड कंपनी से जुड़े मामले में यह कार्रवाई हुई है। 

फैक्टरी में बनते हैं इंडियन फ्रोजन के उत्पाद 

जानकारी के मुताबिक संभल में संचालित इंडिया फ्रोजन कंपनी पर सुबह आयकर और ईडी की टीमों ने छापा मारा। इस कंपनी के तार जहां-जहां से जुड़े हैं, वहां जांच हो रही है। बरेली के नरियावल में रहबर फूड फैक्टरी है। बताया जाता है कि इस फैक्टरी को इंडिया फ्रोजन ने लीज पर ले रखा है। यहां उसके उत्पाद बनते हैं। रहबर फूड फैक्टरी के मालिक फिरोज शेख बताए गए हैं, जो मुंबई में रहते हैं। रहबर फूड फैक्टरी में मारिया फ्रोजन की पार्टनरशिप है। 

यह भी पढ़ें- Budaun News: रिश्तेदार की कार लेकर गए तीन युवक, हाईवे पर हुआ ऐसा हादसा, दो की मौत… तीसरे की हालत गंभीर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *