उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दस खरब डालर तक पहुंचाने के लिए इन्वेस्ट यूपी की पुनर्संरचना की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक में इन्वेस्ट यूपी के निवेश मित्र, सिंगल विंडो ऑपरेटिंग सिस्टम को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए हैं। ताकि, प्रदेश में निवेश करने वाले उद्यमियों को आसानी से क्लियरेंस मिल सके और अधिक से अधिक एमओयू को धरातल पर उतारा जा सके।
Trending Videos
इन्वेस्ट यूपी को और अधिक प्रभावशाली बनाने एवं प्रदेश में अधिक से अधिक निवेशकों को आकर्षित करने के लिए निवेश मित्र और सिंगल विंडो ऑपरेटिंग सिस्टम की सभी समस्याओं को दूर किया जा रहा है। निर्देशों के मुताबिक सिंगल विंडो अधिनियम 2024 को प्रभावी तौर पर लागू किया जा रहा है।
इस महीने से ही सिस्टम एग्रीगेटर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ताकि, अलग-अलग विभागों के डाटा को लेकर एक ही स्थान पर निराकरण किया जा सके। सूचना और सुविधा देने के लिए टर्नअराउंड समय को कम किया जा सकेगा। प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए अनावश्यक विलंब की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने व उच्च स्तर के अधिकारियों तक सीधे ऑनलाइन शिकायत करने की सुविधा दी गई है।
इन्वेस्ट यूपी के तहत लैंड यूज परिवर्तन प्रक्रिया का पूरी तरह से धारा-80 के मुताबिक छह माह के भीतर डिजिटलीकरण किया जा रहा। भूजल उपयोग सहित विद्युत और जल कनेक्शन की प्रक्रिया को भी तीन माह में पूरा करना सुनिश्चित किया जाएगा।
Spread the love कानपुर में महाराजपुर के 11 वर्षीय छात्र दिव्यांश की निर्मम हत्या कर उसका शव घर के बाहर फेंक गए। परिजन उसे सात दिन पहले लखनऊ के स्कूल में रहकर पढ़ाई करने के लिए छोड़कर आए थे। उसका शव स्कूल संचालक कार से लेकर आया था। हाथ, पैर बांधने और डंडे से पीटने […]
Spread the love बरेली जिले की औद्योगिक पहचान को पुख्ता करने वाले प्लाईवुड उद्योग को इस समय पर्याप्त मात्रा में कच्चा माल नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय स्तर पर लकड़ियों का टोटा है। ऐसे में उद्यमी ऑस्ट्रेलिया, तंजानिया और इंडोनेशिया से लकड़ियां मंगवा रहे हैं। इससे जहां प्लाईवुड उद्योग रफ्तार भर रहा है, वहीं […]
Spread the love {“_id”:”68b5161eee2b866eb001bc0a”,”slug”:”up-school-closed-news-dm-order-due-to-heavy-rain-all-schools-closed-2025-09-01″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: भारी बारिश के चलते डीएम का आदेश, 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद; जारी किया गया लेटर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} बारिश – फोटो : संवाद विस्तार आसमान से बरस रही आफत ने लोगों को बेहाल कर दिया है। रविवार को एटा में हुई लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो […]