सोनभद्र जिले की कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार सुबह रजखड़ घाटी में बोलेरो और कार की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार दंपती समेत सात लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
Trending Videos
ये है पूरा मामला
बोलेरो में सवार गुलालझरिया गांव निवासी सहायक अध्यापक मनोज जायसवाल (45), उनकी पत्नी किरण देवी (35) एवं चालक श्रवण यादव (25) किसी पारिवारिक कार्य से रॉबर्ट्सगंज की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि मनोज जायसवाल के पिता का आंख का ऑपरेशन सोनभद्र में होना था, जिसके लिए वह परिजनों के साथ निकले थे।
इसी दौरान रजखड़ घाटी के पास सामने से आ रही एक कार से बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई। कार में सवार लोग हरियाणा के गुरुग्राम और रेवाड़ी से दुद्धी कोर्ट में चेक बाउंस मामले में पेशी पर आ रहे थे। कार में गुरुग्राम के पलसौली निवासी परमजीत (28), रागिनी (28), और रेवाड़ी के धारूवड़ा निवासी विक्की व हरविंदर सवार थे।
Spread the love मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि यदि प्रदेश में इस कारण कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी सीधे पुलिस और प्रशासन की होगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने चीनी मांझे के […]
Spread the love यूपी के सुल्तानपुर में शुक्रवार को 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। छात्रा सुबह 7 बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। रास्ते से आरोपी उसे अपने साथ कार में बैठा ले गए। मामले में पीड़िता के सोशल मीडिया दोस्त और उसके दो साथियों के खिलाफ […]
Spread the love कानपुर अधिवक्ता अखिलेश दुबे और उसके साथियों के खिलाफ अभी तक 25 से ज्यादा शिकायतें आ चुकी हैं। हालांकि, अब तक सिर्फ नौ मामलों में ही एफआईआर हुई है। इनमें से तीन में अखिलेश भी नामजद है। उसके खिलाफ आखिरी मुकदमा किदवईनगर थाने में नौ अगस्त को दर्ज हुआ था। शुरुआत में […]