होम

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Spread the love


09:27 AM, 15-Oct-2026

मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा: 590 दिन बाद सौरभ को इंसाफ, 126 तारीखें, 22 गवाह; हत्या से मृत्युदंड तक टाइमलाइन

मेरठ के बहुचर्चित नीले ड्रम वाले सौरभ राजपूत हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा ने मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा सुनाई। 590 दिन बाद सौरभ को इंसाफ मिल गया। 54 दिन में चार्जशीट दाखिल हुई। 126 तारीखें और 22 गवाहों की गवाही हुई। हत्या से मृत्युदंड तक पूरी कहानी। और पढ़ें

09:21 AM, 15-Oct-2026

मौत के बाद का सत्य: जिनसे जीवनभर किया प्यार, वो क्यों ने हुए अपने; ये 261 अस्थि कलश हैं इस बात का सुबूत

आगरा के मोक्षधाम में अप्रैल से 1 अक्तूबर के बीच अंतिम संस्कार किए गए शवों में से 261 की अस्थियां सुरक्षित रखी हैं। इनमें 100 अस्थियों के मृतकों की पहचान हो चुकी है, लेकिन बार-बार संपर्क करने के बावजूद परिजन उन्हें लेने नहीं पहुंचे। श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के अनुसार, अस्थियों को तीन साल तक सुरक्षित रखा जाता है। इसके बाद परिजनों के नहीं आने पर समिति अपने खर्च से सोरों गंगा घाट पर विधि-विधान से विसर्जन करती है।

  और पढ़ें

09:17 AM, 15-Oct-2026

कानपुर: 15 साल बाद बदले नियम, 10वीं में आएंगे बाहरी परीक्षक, लैब्स में धूल खा रहे उपकरण, DIOS ने कही ये बात

Kanpur News: यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाओं से पहले अनुदानित स्कूलों की प्रयोगशालाओं की बदहाली का मामला सामने आया है। करीब 15 साल बाद बोर्ड द्वारा नियम बदलकर हाईस्कूल के विज्ञान और गृह विज्ञान प्रैक्टिकल के लिए बाहरी परीक्षकों को तैनात करने का निर्णय लिया गया है। और पढ़ें

09:10 AM, 15-Oct-2026

आगरा न्यूज: नाला खोदते ही आई आफत, चिंगारियों से फैली दहशत; सड़क पर बहने लगा गंगाजल

आगरा के ट्रांस यमुना फेज-1 में नाला निर्माण के दौरान बिजली, पानी और सीवर की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। बिजली के बॉक्स से चिंगारियां निकलने पर लोग दहशत में आ गए, जबकि पाइपलाइन टूटने से हजारों लीटर गंगाजल सड़क पर बह गया।

  और पढ़ें

09:05 AM, 15-Oct-2026

झांसी: अंग्रेजों के जमाने की इमारत से नए भवन में पहुंचा जीआरपी थाना, सुरक्षा के लिए लगाए गए 18 सीसीटीवी कैमरे

जीआरपी महानिदेशक प्रकाश डी ने पांच करोड़ रुपये की लागत से बने तीन मंजिला थाना भवन का लोकार्पण किया। नए भवन में पुलिसकर्मियों के साथ ही फरियादियों की सुविधा के लिए आधुनिक इंतजाम किए गए हैं। और पढ़ें

09:03 AM, 15-Oct-2026

कूड़े के ढेर और धूल के गुबार: ये है स्मार्ट सिटी आगरा के सैटेलाइट बस अड्डे की तस्वीर, देखकर रह जाएंगे हैरान

आगरा के फाउंड्री नगर स्थित सैटेलाइट बस अड्डे पर रोजाना सात हजार से अधिक यात्रियों की आवाजाही और करीब 200 बसों का संचालन होता है, लेकिन चार महीने बाद भी बुनियादी सुविधाएं बदहाल हैं। परिसर में कूड़े के ढेर, धूल, गंदे शौचालय और पेयजल की अव्यवस्था से यात्री परेशान हैं।

  और पढ़ें

09:01 AM, 15-Oct-2026

यूपी: बांके बिहारी मंदिर तोड़े जाने की खबर, धरने पर बैठ गए ग्रामीण; बोले- ऐसा नहीं होने देंगे

गोवर्धन के आन्यौर गांव में करीब 100 साल पुराने श्रीबांके बिहारी मंदिर को तोड़कर नया निर्माण कराने के मामले में विवाद बढ़ गया है।

  और पढ़ें

08:59 AM, 15-Oct-2026

कानपुर लूटकांड: संदिग्धों के बयान कराने से इन्कार, रमेश बोले- हमारे सामने होगी पूछताछ, CP बोले- रुकावट न डालें

Kanpur News: कानपुर के सेन पश्चिम पारा स्थित भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश सचिव रमेश यादव के फार्म हाउस में हुई  हाई-प्रोफाइल लूट के खुलासे में नया पेंच फंस गया है। भाजपा नेता ने अपने कर्मचारियों व संदिग्ध ग्रामीणों को थाने भेजने और उनके बयान दर्ज कराने से साफ इनकार कर दिया है।

और पढ़ें

08:49 AM, 15-Oct-2026

नीले ड्रम कांड में फांसी की सजा: समाज के दामन पर लगे ऐसे दाग धोए जाने जरूरी, मुस्कान ही नहीं, ये भी बनी कातिल

मेरठ के बहुचर्चित नीले ड्रम वाले सौरभ राजपूत हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा ने पति की हत्या करने वाली मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को बुधवार को मृत्युदंड की सजा सुनाई। मेरठ निवासी सौरभ राजपूत की 3 मार्च 2025 की रात को पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने हत्या कर दी थी। और पढ़ें

08:48 AM, 15-Oct-2026

यूपी: प्रदेश में पेंशनधारियों लिए बड़ी राहत, जीवित प्रमाण पत्र देने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर

UP Pensioners: प्रदेश के पेंशनधारी लोगों के लिए सरकार बड़ी राहत लेकर आई है। अब उन्हें जीवन प्रमाण पत्र देने के लिए कार्यालय नहीं आना होगा। 

  और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *