UP News Today Live: उत्तर प्रदेश  ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 मई के मुख्य और ताजा समाचार
होम

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Spread the love


11:58 AM, 24-May-2026

Prayagraj : बिजली का तार जोड़ते समय खंभे से गिरे प्राइवेट लाइनमैन की मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम

बिजली के खंभे पर चढ़कर तार जोड़ते समय गिरकर घायल हुए प्राइवेट लाइनमैन की रविवार को उपचार के दौरान पीजीआई लखनऊ में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। और पढ़ें

11:53 AM, 24-May-2026

पार्थिव शिवलिंग पूजन से प्रसन्न होते हैं भगवान भोलेनाथ, गोंडा में दुखहरण नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़

पार्थिव शिवलिंग पूजन से प्रसन्न होते हैं भगवान भोलेनाथ, गोंडा में दुखहरण नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ और पढ़ें

11:51 AM, 24-May-2026

Kanpur: रहमान टेनरी में लगी भीषण आग, तीन फायर टेंडरों ने पाया काबू, जनहानि टली

Kanpur News: जाजमऊ थाना क्षेत्र स्थित रहमान टेनरी में रविवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। और पढ़ें

11:49 AM, 24-May-2026

यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की जिला स्तरीय बैठक एवं शिविर का किया गया आयोजन

यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की जिला स्तरीय बैठक एवं शिविर का किया गया आयोजन और पढ़ें

11:47 AM, 24-May-2026

Cockroach Janta Party: ‘हर घर कॉकरोच, हर हाथ रोजगार’, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़; ट्रेंड पर ये बोले युवा

कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें कोई खुद को राष्ट्रीय अध्यक्ष बता रहा है तो कोई प्रवक्ता। इस बीच साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। और पढ़ें

11:47 AM, 24-May-2026

UP Politics: बसपा सुप्रीमो मायावती कर रहीं संगठन की राज्यस्तरीय बैठक, आकाश आनंद और आनंद कुमार भी मौजूद

UP Politics News: बसपा सुप्रीमो मायावती राजधानी में राज्यस्तरीय बैठक कर रही हैं। इसमें यूपी के सभी जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ पदाधिकारी बुलाए गए हैं। आगे पढ़ें पूरा अपडेट… और पढ़ें

11:35 AM, 24-May-2026

UP: करंट लगाया और जहर देकर किया कत्ल, पत्नी और साली ने अपने प्रेमियों संग फर्मकर्मी को क्रूरता से मार डाला

मुरादाबाद में फर्मकर्मी पवन कुमार ठाकुर ने आत्महत्या नहीं की, उसकी हत्या की गई थी। पति और साली ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर पवन को करंट लगाया और जहर देकर मार डाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए खुलासे के बाद आरोपी की साजिश का पर्दाफाश हुआ। और पढ़ें

11:33 AM, 24-May-2026

Kanpur: 10 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, ट्रांसपोर्टेशन महंगा होते ही दाल-सब्जी के रेट में उछाल

Kanpur News: शहर में पेट्रोल 98.36 और डीजल 92.34 प्रति लीटर हो गया है। डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार, कमीशन में मामूली बढ़ोतरी के बाद से अब तक ईंधन लगभग पांच रुपये महंगा हो चुका है। किराना व्यापारियों का कहना है कि कंपनियां दाम बढ़ाने के साथ-साथ पैकिंग का साइज भी कम कर रही हैं। और पढ़ें

11:17 AM, 24-May-2026

Jhansi: इमरजेंसी खुद ‘वेंटिलेटर’ पर, जीवनरक्षक दवाएं खत्म, बाहर से मंगवानी पड़ रहीं

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पिछले तीन दिन से कई जीवनरक्षक दवाओं का स्टॉक खत्म होने से गंभीर मरीजों के उपचार पर असर पड़ रहा है। और पढ़ें

11:15 AM, 24-May-2026

सेंट्रल मार्केट विवाद: 40 साल बाद क्यों टूटा भरोसा, सेट बैक पर मचा बवाल, आशियाना बचाने को सड़क पर उतरे लोग

मेरठ के शास्त्रीनगर में सेट बैक विवाद को लेकर लोगों में भय और नाराजगी बढ़ रही है। 40 वर्षों से रह रहे परिवारों ने आवास विकास परिषद की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए राहत और न्याय की मांग की है।

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *