होम

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 5 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Spread the love


06:16 AM, 05-Sep-2026

फर्जी अभिलेख से करता था फ्राॅड: छह मार्कशीट के साथ युवक अरेस्ट, पांच साल कम की थी जन्मतिथि; भेजा जेल

सेवापुरी में कपसेठी पुलिस ने फर्जी शैक्षणिक अभिलेख तैयार कर धोखाधड़ी के मामले में वांछित रवि मौर्य को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से छह मार्कशीट बरामद कीं। जांच में अलग-अलग नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि का इस्तेमाल कर दोबारा पढ़ाई करने और शैक्षणिक अभिलेख हासिल करने का मामला सामने आया। और पढ़ें

06:10 AM, 05-Sep-2026

ज्यादा कूड़ा निकालने वालों के लिए खबर: खुद करनी होगी निस्तारण की व्यवस्था, 100 किलो के लिए नियम; जुर्माना भी

आजमगढ़ में 100 किलो या इससे अधिक कूड़ा निकालने वाले बड़े व्यापारियों और प्रतिष्ठानों को अब अपने कचरे के निस्तारण की व्यवस्था खुद करनी होगी। ऐसे प्रतिष्ठानों को चिह्नित करने के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की गई है। नगर निकाय की ओर से नोटिस के बाद भी व्यवस्था नहीं करने पर 25 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा। और पढ़ें

06:09 AM, 05-Sep-2026

देवारा के पांच गांव बाढ़ के पानी से घिरे: पलायन के बीच नाव बनी सहारा, संपर्क मार्ग डूबे; मच्छरों का प्रकोप

आजमगढ़ में देवारा क्षेत्र के पांच गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों के संपर्क मार्ग डूब गए हैं और जगह-जगह जलभराव है। आवागमन के लिए ग्रामीण नाव का सहारा ले रहे हैं। बाढ़ के बीच मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने दवा और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव की मांग की। और पढ़ें

06:08 AM, 05-Sep-2026

पीएम मोदी जन्मदिन: 17 सितंबर को काशी से वडनगर निकलेंगे 250 बाइकर्स, तय करेंगे 1600 किमी का सफर; तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर काशी से उनकी जन्मभूमि वडनगर तक 1600 किलोमीटर की बाइक यात्रा निकाली जाएगी। 17 सितंबर को 250 बाइकर्स बनारस से रवाना होंगे। इन्हें 25-25 के दस समूहों में बांटा जाएगा। यात्रा अलग-अलग जनपदों और राज्यों से होकर वडनगर पहुंचेगी। तैयारियों को लेकर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक होगी। और पढ़ें

06:03 AM, 05-Sep-2026

25 हजार में एक लाख के नकली नोट: बदायूं में बैठा है सरगना, कांवड़ यात्रा में खपाई करेंसी! जांच में बड़ा खुलासा

25 हजार रुपये की असली नकदी देकर बदायूं से एक लाख रुपये के नकली नोट खरीदने वाले दो आरोपियों को कासगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच में बदायूं में बैठे सरगना के नेटवर्क का पता चला है और कांवड़ यात्रा मेले में बड़ी मात्रा में जाली नोट खपाने की आशंका जताई जा रही है। और पढ़ें

06:00 AM, 05-Sep-2026

घरों में घुसा पानी: 100 परिवारों ने शिविर में ली शरण, बाहर से संपर्क टूटा; 375 मकान क्षतिग्रस्त होने का दावा

चुरमुली और मवइया गांव में बाढ़ का पानी घरों में घुसने से करीब 100 परिवारों ने आश्रय स्थलों में शरण ली है। चंद्रप्रभा और गड़ई नदी का पानी 150 गांवों के खेतों और रास्तों में भर गया है, जिससे संपर्क टूट गया है। सदर और चकिया ब्लॉक में 50 हेक्टेयर फसल डूबने और 375 मकान क्षतिग्रस्त होने का दावा किया गया है। और पढ़ें

05:57 AM, 05-Sep-2026

पावरलिफ्टिंग: महिला और पुरुष दोनों वर्ग में महाराष्ट्र की टीम को खिताब, यूपी को मिला दूसरा स्थान; जुटे दिग्गज

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महाराष्ट्र की टीम ने महिला और पुरुष दोनों वर्गों में चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। और पढ़ें

05:56 AM, 05-Sep-2026

घट रहा गंगा का जलस्तर: काशी के गलियों में चल रहीं नाव, बारादरी आधा जलमग्न; गंदगी से बढ़ी परेशानी

वाराणसी में गंगा का जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा है। 24 घंटे में 12 सेंटीमीटर की कमी के बाद जलस्तर 70.56 मीटर पहुंच गया। हालांकि गलियों में अब भी नावें चल रही हैं और बारादरी आधी जलमग्न है। जलस्तर घटने के बाद मलबे और गंदगी से परेशानी बढ़ने की आशंका है। और पढ़ें

05:56 AM, 05-Sep-2026

सोहर से गूंजे मठ-मंदिर: जन्माष्टमी पर घरों में आकर्षक झांकियां, देर रात तक उत्सव; बच्चे बने राधा-कृष्ण

आजमगढ़ में रात 12 बजते ही मंदिरों और घरों में ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे गूंज उठे। आकर्षक झांकियों के साथ भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। पुलिस लाइन समेत कई स्थानों पर जन्माष्टमी के आयोजन हुए। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और देर रात तक उत्सव मनाया। और पढ़ें

05:44 AM, 05-Sep-2026

हर घंटे डेढ़ सेंटीमीटर से बढ़ रहीं गोमती: केराकत में धान की फसल को नुकसान, प्रशासन हर घंटे रख रहा नजर; परेशानी

केराकत में गोमती नदी का जलस्तर हर घंटे करीब डेढ़ सेंटीमीटर बढ़ रहा है। खतरे के निशान से पानी महज 20 सेंटीमीटर नीचे है। तटवर्ती क्षेत्रों में खेत डूबने से धान की फसल को नुकसान का अनुमान है। केराकत, चंदवक और सिंगरामऊ क्षेत्रों में प्रशासन हर घंटे जलस्तर की निगरानी कर रहा है। और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *