होम

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Spread the love


05:57 AM, 02-Oct-2026

जिउतिया: संतान की दीर्घायु को महिलाएं रखेंगी निर्जला व्रत, 16 गांठों के रक्षा सूत्र का है महत्व; खास अनुष्ठान

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना से महिलाएं जिउतिया का निर्जला व्रत रखेंगी। घाटों और कुंडों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी तथा गंगा घाटों पर जीमूतवाहन की कथा गूंजेगी। महालक्ष्मी कुंड पर 16 गांठों वाले रक्षा सूत्र से 16 दिनी अनुष्ठान पूरा होगा। इसके साथ ही सोरहिया मेले का भी समापन होगा। और पढ़ें

05:56 AM, 02-Oct-2026

यूपी: जनरल कोच में सहमे मिले नौ नाबालिग, तीन युवकों की ओर इशारा कर बताया; यही लोग हमें काम कराने ले जा रहे थे

कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस के जनरल कोच में सहमे मिले नौ नाबालिगों को पुलिस ने बरामद किया। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि असम और बिहार से उन्हें 1500 से 3000 रुपये देकर मजदूरी कराने गुजरात ले जाया जा रहा था। बच्चों के इशारे पर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया। मामले में बाल श्रम और तस्करी की जांच जारी है। और पढ़ें

05:54 AM, 02-Oct-2026

उम्र को मात: 96 की उम्र में नंगे पांव 16 किमी चलते हैं सत्यनारायण, 93 में भी 10 बीघे की खेती करते हैं नंदलाल

सादगी, नियमित श्रम और सकारात्मक सोच के सहारे बुजुर्ग उम्र को मात दे रहे हैं। 96 वर्षीय सत्यनारायण चौहान रोज नंगे पांव करीब 16 किलोमीटर चलते हैं। वहीं 93 वर्षीय नंदलाल आज भी खुद 10 बीघे खेत में खेती करते हैं। दोनों बुजुर्गों की आंख, कान और दांत दुरुस्त हैं। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। और पढ़ें

05:54 AM, 02-Oct-2026

गाजीपुर: दो महीने से गंदे पानी में फंसी रायगंज की राह, घरों तक पहुंच रहा नाले का पानी; बच्चे-बुजुर्ग परेशान

जिले के रायगंज इलाके में करीब दो महीने से नाले का गंदा पानी सड़क और घरों तक पहुंच रहा है। जलभराव से बच्चों, बुजुर्गों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है। नगर पालिका के अनुसार, नाले का निर्माण कार्य चल रहा है और जल्द जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद है। और पढ़ें

05:49 AM, 02-Oct-2026

रामलीला: बहुओं के आगमन पर इठलाई प्रजा, अयोध्या पहुंचीं चारों वधुएं; पारंपरिक लोकगीतों से स्वागत

रामनगर की विश्वप्रसिद्ध रामलीला में अयोध्या पहुंचीं चारों वधुओं के आगमन पर प्रजा ने खुशी जताई। सीता, उर्मिला, मांडवी और श्रुतकीर्ति के पहुंचने पर पारंपरिक लोकगीतों के साथ स्वागत किया गया। विवाह के बाद बहुओं के आगमन का दृश्य देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। लोकगीतों और पारंपरिक उत्सव ने रामलीला में विशेष रंग भर दिया। और पढ़ें

05:44 AM, 02-Oct-2026

यूपी: 1.50 करोड़ रुपये के गबन में शामिल एजेंट गिरफ्तार, ईओडब्ल्यू ने जौनपुर से पकड़ा; 2015 में हुआ था मुकदमा

1.50 करोड़ रुपये के गबन के मामले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) ने जौनपुर से एक एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकारी ऋण योजनाओं की धनराशि हड़पने का आरोप है। मामले में वर्ष 2015 में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। ईओडब्ल्यू की टीम आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। और पढ़ें

03:07 AM, 02-Oct-2026

Firozabad News: बाइक की सर्विस कराने आया किसान बाथरूम में गिरा, मौत

firozabad news accident death और पढ़ें

03:06 AM, 02-Oct-2026

Firozabad News: मैक्स की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

firozabad news road accident और पढ़ें

03:06 AM, 02-Oct-2026

Firozabad News: नेचुरल गैस के दामों में 5.67 की रिकॉर्ड बढ़ोतरी

firozabad news natural gas price increse और पढ़ें

03:05 AM, 02-Oct-2026

Aligarh News: सिलसन धुरंधर ने वार्ष्णेय एनके सुपर किंग्स को हराया

सिलसन धुरंधर ने वार्ष्णेय एनके सुपर किंग्स को हराया और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *