समूचे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। पहाड़ों पर बर्फबारी और वहां से आ रही सर्द पछुआ हवाओं के साथ घने कोहरे ने यूपी में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसे देखते हुए 12वीं तक आईसीएसई, सीबीएसई व यूपी बोर्ड के सभी स्कूलों को एक जनवरी तक बंद कर दिया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक गलन और कोहरे से राहत की संभावना नहीं है। वहीं, सहारनपुर, बिजनौर और मुजफ्फरनगर में रविवार का दिन सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। मेरठ में ठंड ने 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मेरठ नैनीताल से भी ठंडा रहा।
Trending Videos
2 of 15
दिल्ली रोड पर छाये कोहरे के बीच वाहन चालक हेडलाइट जलाकर गुजरते हुए
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घने कोहरे की वजह से आगरा, प्रयागराज, कानपुर और सहारनपुर में दृश्यता शून्य हो गई। वहीं फतेहपुर में 10 मीटर, मेरठ में 15 मीटर और हमीरपुर में 20 मीटर दृश्यता दर्ज हुई। 6.7 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ मेरठ और इटावा में सबसे ठंडी रात रही।
3 of 15
दिल्ली रोड पर छाये कोहरे के बीच वाहन चालक हेडलाइट जलाकर गुजरते हुए
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमी व पूर्वी हिस्सों में शीत दिवस की स्थिति बनी रही। बिजनौर में अधिकतम तापमान 19.6 और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। शामली जिले में शनिवार रात से शुरू हुआ घना कोहरा रविवार दोपहर तक छाया रहा।
4 of 15
दिल्ली रोड पर छाया घना कोहरा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नैनीताल से भी ठंडा रहा मेरठ, 13 साल का रिकॉर्ड टूटा
मेरठ में रविवार को ऐसा सर्द दिन दर्ज हुआ, जिसने पिछले 13 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिनभर सूरज बादलों और कोहरे के पीछे छिपा रहा, जबकि शहर से लेकर देहात तक घने कोहरे की चादर तनी रही। हालात ऐसे बने कि मेरठ पहाड़ों की रानी नैनीताल से भी ज्यादा ठंडा रहा।
5 of 15
दिल्ली रोड पर छाये कोहरे के बीच वाहन चालक हेडलाइट जलाकर गुजरते हुए
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ का अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री और नैनीताल का अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान नैनीताल का 8 डिग्री सेल्सियस और मेरठ का 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।
Spread the love बरेली में खरमास के शुरुआती दिनों में सोने और चांदी के भाव में वृद्धि जारी रही। आधा खरमास बीतने पर इसमें गिरावट का दौर शुरू हुआ। सप्ताहभर में चांदी 22 हजार रुपये प्रति किलो तो सोना 5600 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता हुआ है। इससे निवेशक असमंजस में हैं। हालांकि, बाजार के […]
Spread the love 14 साल पहले अग्रसेन जयंती समारोह के दौरान हुए प्रबल अग्रवाल हत्याकांड में शुक्रवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने महिला आयोग की सदस्य के पति और पुत्र समेत सात अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। प्रत्येक दोषी पर 1.25 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। समारोह में एक युवती से […]