बाराबंकी के रामनगर के अगानपुर गांव के पास बुधवार रात करीब 9:12 बजे पुल से डंपर के रेलवे ट्रैक पर गिरते ही जोरदार धमाका हुआ। लगा कि किसी ने ट्रेन को बम से उड़ा दिया। हादसे के समय पूरी ट्रेन भी हिल उठी थी। लगा कि ट्रेन पटरी से उतर गई है। हादसे के दौरान पास से गुजर रही गरीब रथ सुप्रर फास्ट एक्सप्रेस में सवार वाराणसी निवासी चमन सिंह ने हादसे की भयावहता बयां की। उन्होंने बताया कि हमें लगा कि अब नहीं बचेंगे।
Trending Videos
2 of 10
करीब 30 फिट ऊंचाई से रेलवे ट्रैक पर गिरा डंपर
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डंपर गिरने से रेलवे की ओवरहेड बिजली लाइन (ओएचई) पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इससे बुढ़वल-गोंडा रेलमार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही तत्काल ठप हो गई। बुढ़वल जंक्शन पर सीतापुर से आने वाली लाइन, गोरखपुर-बिहार जाने वाली मेन लाइन और बाराबंकी-लखनऊ की लाइनें जुड़ती हैं।
3 of 10
करीब 30 फिट ऊंचाई से रेलवे ट्रैक पर गिरा डंपर
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस मार्ग से पूरे दिन 150-170 ट्रेनें गुजरती हैं। ऐसे में ओएचई लाइन टूटने के बाद एक्सप्रेस, सुपरफास्ट और पैसेंजर ट्रेनें को रोकना पड़ा। रूट डायवर्जन से सबसे अधिक दिक्कत सीतापुर रूट से आने वाली ट्रेनों को हुई। ओएचई लाइन टूटने से यहां परिचालन संभव नहीं है। इस सेक्शन को दुरुस्त करने के लिए देर रात तक टीमें लगी रहीं।
4 of 10
करीब 30 फिट ऊंचाई से रेलवे ट्रैक पर गिरा डंपर
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अनहोनी की आशंका में गरीब रथ के कुछ यात्री खिड़कियों से बाहर झांकने लगे तो कई ट्रेन के रुकते ही बाहर की ओर दौड़ पड़े। कोच में अफरा-तफरी मची रही। ट्रेन रुकते ही सुरक्षा कर्मियों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। कुछ ही देर में बुढ़वल व रामनगर पुलिस, फतेहपुर और बाराबंकी से एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई।
5 of 10
क्षतिग्रस्त डंपर के केबिन के अंदर फंसे चालक को निकालते सुरक्षाकर्मी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थानाध्यक्ष रामनगर अनिल कुमार पांडेय ने हालात देखकर तुरंत अफसरों को अलर्ट किया। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने आसपास के थानों की पुलिस को मौके पर भेजा। रात 10 बजे बचाव कार्य शुरू हुआ।
Spread the love 11:30 PM, 25-Jun-2026 अतिक्रमण हटाने पर हंगामा: बुलडोजर पर चढ़ा दुकानदार, फिर भी न रुकी निगम की कार्रवाई; ढहा दिए टिनशेड और छज्जे आगरा में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम को विरोध झेलना पड़ा। दुकानदारों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद भी नगर निगम की कार्रवाई नहीं रुकी। टीम ने […]
Spread the love रामनगर की रामलीला के इतिहास में यह चौथा अवसर था जब ग्रहण के कारण रामजन्म की लीला का मंचन नहीं हुआ। चंद्रमा पर ग्रहण का संकट आया तो प्रभु श्रीराम कहां से अवतार लेते। चंद्रग्रहण और सूतक के कारण रामनगर की रामलीला में दूसरे दिन रामजन्म की लीला के स्थान पर लगातार […]