ऑटो-ट्रांसपोर्ट

UPI में नया टैप एंड पे फीचर: मोबाइल से ATM कार्ड की तरह होगा पेमेंट; बिना इंटरनेट भी काम करेगा, 5000 लिमिट

Spread the love


नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अब आप अपने फोन से बिना QR कोड स्कैन किए और पिन डाले UPI पैमेंट कर सकेंगे। इसके लिए आपको अपने फोन को स्वेप मशीन पर ATM और क्रेडिट कार्ड की तरह टैप करना होगा।

इससे एक बार में 5 हजार रुपए तक भेजे जा सकेंगे। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को UPI पेमेंट को और ज्यादा आसान बनाने के लिए दो नए फीचर लॉन्च किए हैं।

इसमें एक NFC सपोर्ट वाले स्मार्टफोन के लिए ‘UPI टैप एंड पे’ सुविधा और दूसरा AI से लैस ‘माय UPI’ कंट्रोल प्लेटफॉर्म है। मुंबई में चल रहे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 के दौरान RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इन्हें रोलआउट किया।

ऐसे काम करेगा UPI टैप एंड पे

अब तक UPI पेमेंट करने के लिए यूजर को QR कोड स्कैन करना पड़ता था, अमाउंट दर्ज करना होता था और फिर पिन डालना होता था। नई टैप एंड पे तकनीक में ये सब नहीं करना पड़ेगा।

यदि आपके पास NFC सपोर्ट करने वाला फोन है, तो आप अपने फोन को मर्चेंट की पॉस (PoS) मशीन पर सिर्फ टच या टैप करके पेमेंट कर सकेंगे। हालांकि, यह सुविधा सिर्फ सपोर्टेड पॉस मशीनों पर ही काम करेगी।

₹5,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर पिन डालना होगा

5000 रुपए या उससे कम के पेमेंट लिए है, UPI पिन की जरूरत नहीं होगी, लेकिन इससे ज्यादा का अमाउंट ट्रांसफर करने के लिए यूजर को पॉस मशीन की स्क्रीन या अपने फोन एप पर UPI पिन डालना अनिवार्य होगा।

  • बिना इंटरनेट के पेमेंट: इस तकनीक में फोन का मोबाइल डेटा या वाई-फाई ऑन होना जरूरी नहीं है। भुगतान पूरा करने के लिए पॉस (PoS) मशीन का अपना इंटरनेट कनेक्शन ही नेटवर्क से कम्यूनिकेट करेगा।
  • टोकनाइजेशन से सुरक्षा: इस प्रक्रिया में आपके बैंक डिटेल्स या UPI ID सीधे मर्चेंट के पास नहीं जाएंगे। आपका UPI एप एक सुरक्षित, एन्क्रिप्टेड ‘टोकन’ जनरेट करेगा, जो बिना जानकारी लीक किए पेमेंट पूरा कराएगा।

माय UPI: ट्रैंजैक्शन फेल होने पर तुरंत रिफंड मिलेगा

  • FiMI मॉडल पर बेस्ड: माय UPI प्लेटफॉर्म NPCI के इन-हाउस स्मॉल लैंग्वेज मॉडल FiMI यानी फाइनेंस मॉडल फॉर इंडिया पर तैयार किया गया है।
  • यूनिफाइड व्यू: यह एक ही इंटरफेस पर UPI ट्रांजैक्शन, एक्टिव ऑटो पे मेंडेट और पेमेंट हिस्ट्री की पूरी जानकारी देगा।
  • रियल-टाइम रिफंड: संदिग्ध ट्रांजैक्शन या धोखाधड़ी का अंदेशा होने पर यूजर ‘सेफ्टी स्विच’ का इस्तेमाल करके डेबिट ट्रांजैक्शन रोक सकेंगे। इसके साथ ही ऑटोमेटेड चार्जबैक सिस्टम के तहत फेल ट्रांजैक्शन का रिफंड तुरंत मिलेगा।
  • 24/7 AI कस्टमर सपोर्ट: यह अलग-अलग भाषा में 24 घंटे गाइडेंस देने का काम करेगा।

नॉलेज पार्ट: स्मॉल लैंग्वेज मॉडल (SLM) क्या है?

यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का एक हल्का वर्जन है, जिसे खास सेक्टर के डेटा पर ट्रेन किया जाता है। NPCI का ‘FiMI’ मॉडल पेमेंट्स और फाइनेंशियल सुरक्षा से जुड़े सवालों को तुरंत और सटीकता से समझने के लिए बनाया गया है।

————-

ये खबर भी पढ़ें…

मोबाइल सिम की तरह पोर्ट करा सकेंगे फास्टैग: गाड़ी का स्टिकर बदले बिना बैंक बदलने की ‘OneTag’ सर्विस शुरू, जानें एप से स्विच करने का तरीका

अब फास्टैग यूजर्स को अपना बैंक बदलने के लिए गाड़ी की विंडशील्ड पर लगा पुराना स्टिकर हटाने या नया फिजिकल टैग लगवाने की जरूरत नहीं होगी। फास्टैग भी मोबाइल सिम की तरह पोर्ट हो जाएगा।

वनटैग (OneTag) नाम की इस नई सर्विस को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 के दौरान लॉन्च किया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *