पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2025 इस साल 12 अक्तूबर को प्रस्तावित है। पदों की संख्या सीमित और अभ्यर्थियों की संख्या काफी अधिक होने से इस बार स्पर्धा कठिन होने जा रही है। पीसीएस के एक पद पर 3132 अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है।
Trending Videos
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने 20 फरवरी, 2025 को पीसीएस के 200 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इन पदों के लिए 626387 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। पिछले तीन वर्षों के मुकाबले इस बार आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है।
पीसीएस-2024 में 576154, पीसीएस-2023 में 565459 और पीसीएस-2022 में 602974 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। वहीं, पांच वर्षों के आंकड़े देखें तो पीसीएस-2021 में सर्वाधिक 691173 आवेदन आए थे। आयोग के कैलेंडर में प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन 12 अक्तूबर को प्रस्तावित है। ऐसे में अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी के लिए तकरीबन आठ माह का समय मिल गया है।
आमतौर पर आयोग विज्ञापन जारी होने के तीन-चार माह के भीतर प्रारंभिक परीक्षा करा देता है, लेकिन पीसीएस परीक्षा-2024 कई बार स्थगित होने के कारण पीसीएस-2025 की प्रारंभिक परीक्षा भी इस बार विलंब से कराई जा रही है।
Spread the love {“_id”:”68b257db23f296f9d80ffd5e”,”slug”:”kanpur-body-of-crpf-inspector-found-in-car-outside-rpf-police-station-injuries-on-face-burn-marks-on-hands-2025-08-30″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur: आरपीएफ थाने के बाहर कार में मिला सीआरपीएफ इंस्पेक्टर का शव, चेहरे-गले पर चोट…तो हाथ पर जले के निशान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} Kanpur News: सेंट्रल स्टेशन के पास पार्किंग में एक कार के अंदर सीआरपीएफ इंस्पेक्टर का शव मिला है। उनके चेहरे और गले पर चोट के निशान थे। वे लिवर […]
Spread the love उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और तराई में अगले दो दिन जोरदार बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में सक्रिय मानसून रविवार से और मजबूत होगा। इसके असर से 6 से 8 सितंबर के दाैरान यूपी के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। मौसम […]