Varanasi News: मणिकर्णिका से मिलीं मूर्तियां और कलाकृतियां संरक्षित, डीएम बोले- किसी मंदिर को नुकसान नहीं हुआ
होम

Varanasi News: मणिकर्णिका से मिलीं मूर्तियां और कलाकृतियां संरक्षित, डीएम बोले- किसी मंदिर को नुकसान नहीं हुआ

Spread the love


अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद

Updated Wed, 14 Jan 2026 12:41 PM IST

Varanasi News: वाराणसी में मणिकर्णिका घाट पर मिलीं मूर्तियां और कलाकृतियां संरक्षित की जाएंगी। वायरल वीडियो पर हो रहे विरोध के बाद डीएम ने कहा कि किसी मंदिर को नुकसान नहीं हुआ। निर्माण कार्य होने के बाद मूर्तियां लगाई जाएंगी।


Manikarnika ghat found statues and artifacts preserved in Varanasi

मणिकर्णिका पर ध्वस्तीकरण का वायरल हुआ था वीडियो
– फोटो : वीडियो ग्रैब



विस्तार


मणिकर्णिका घाट से मिलीं मूर्तियां और कलाकृतियां संरक्षित की जाएंगी। इनमें रानी अहिल्याबाई की मूर्ति भी शामिल है। डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मणिकर्णिका घाट पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इससे किसी मंदिर को नुकसान नहीं पहुंचा है। पहले चरण में सीढि़यां बनवाई जा रही हैं। खोदाई के दौरान कुछ मूर्तियां और कलाकृतियां मिली हैं। इन्हें संरक्षित कराया गया है। घाट पर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मूर्तियां लगवाई जाएंगी।

Trending Videos

वायरल वीडियो को लेकर मचा घमासान

बता दें कि घाट का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें बुलडोजर चलता हुआ दिखाई दे रहा है। आठ सेकंड का यह वीडियो अकांक्षा सिंह रघुवंशी के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया गया, जिसमें आवाज सुनाई दे रही है कि “विकास के नाम पर विनाश, देखिए कैसे मंदिर गिराए जा रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गईं। वीडियो में देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा दिख रहा है, जिसका विरोध बनारस से इंदौर तक हो रहा है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि दीवार पर चित्रकारी की गई थी, जिसे गिराने के दौरान की कलाकृतियां दिख रही हैं। इन कलाकृतियों को संरक्षित किया गया है। 

इसे भी पढ़ें; Bhadohi News: मिर्जापुर से चावल लादकर रायबरेली जा रहे ट्रक में लगी भीषण आग, 10 टन चावल समेत जला वाहन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *