Vibhu Raghav’s Last Instagram Post Before Death: Actor Fought Colon Cancer With a Smile
मनोरंजन

Vibhu Raghav’s Last Instagram Post Before Death: Actor Fought Colon Cancer With a Smile

Spread the love


सुबह-सुबह खबर आई कि टीवी के मशहूर एक्टर विभु राघव नहीं रहे। टीवी स्क्रीन पर अपनी मासूम मुस्कान और सादगी से दिल जीत लेने वाले विभु राघव ने 2 जून को मुंबई के नानावटी अस्पताल में आखिरी सांस ली। विभु सिर्फ 37 साल के थे और उनका जाना लोगों को मायूस कर रहा है। विभु कोलन कैंसर से जंग लड़ रहे थे। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके अपनी जर्नी शेयर की थी।

विभु की आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट

विभु की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रही है, इस वीडियो में विभु कैंसर से लड़ते हुए अपने अनुभव शेयर कर रहे हैं। ये वीडियो अप्रैल का है और फैंस इसे देखकर अब भावुक हो रहे हैं। वीडियो में विभु कहते हैं,

“हाय दोस्तों! सोचा कि ट्रीटमेंट को लेकर एक अपडेट दे दूं। दिसंबर में PET स्कैन में पता चला था कि कैंसर लिवर से फैलकर चेस्ट, स्पाइन और कुछ और हिस्सों में पहुंच गया है… चार कीमोथेरेपी के राउंड के बाद जब स्कैन किया तो कोई सुधार नहीं दिखा। लेकिन हमने उम्मीद नहीं छोड़ी। अब नया ट्रीटमेंट चल रहा है। फिंगर क्रॉस किया है… और आप सभी की दुआएं चाहिए।”

पहली शादी तलाक से हुई खत्म, दूसरे पति का हो गया निधन, अब लिव इन में रहती हैं अंजू अरविंद | South Adda

पूरे वीडियो में विभु बीमार नजर आ रहे हैं लेकिन उनके चेहरे पर मुस्कान दिख रही है। वो जानते थे कि बीमारी गंभीर है, लेकिन कैमरे के सामने वो पॉजिटिव रहने की कोशिश कर रहे थे और पूरी जिंदादिली के साथ फैंस से मुखातिब थे।

इलाज के लिए विभु के दोस्तों ने उठाई थी मदद की गुहार

कैंसर के इलाज में भारी खर्च हो रहा था और उनका परिवार आर्थिक संकट से गुजरने लगा, ऐसे में इंडस्ट्री के दोस्तों ने उनकी मदद की और लोगों से भी मदद की अपील की थी। सौम्या टंडन, अनेरी वजानी और सिंपल कौल जैसे कलाकारों ने सोशल मीडिया के ज़रिए लोगों से आर्थिक सहयोग की अपील की थी।

पहली बार बिजनेस क्लास फ्लाइट में बैठे अर्चना पूरन सिंह के बेटे, कहा- मम्मी-पापा ने ये नियम बनाया था कि…

छोटे पर्दे के स्टार थे विभु

विभु को ‘निशा और उसके कजिन्स’ और ‘सावधान इंडिया’ जैसे शोज़ से पहचान मिली थी, लोगों को हंसाने वाले विभु की निजी जिंदगी बेहद दर्दभरी रही।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *