{“_id”:”67addc1b6aebcab5ee04544f”,”slug”:”thieves-stole-thar-from-outside-the-hotel-police-caught-them-on-the-way-2025-02-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Vrindavan: होटल के बाहर से चोरी की थार, बेचने जा रहे थे चोर; रास्ते में पुलिस ने दबोच लिए”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पुलिस गिरफ्त में चोर। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वृंदावन में होटल के बाहर से थार चोरी करने वाले चोरों को पुलिस ने दबोच लिया। शातिर चोर वाहन को किसी दूसरे राज्य में बेचने के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में पुलिस ने चोरों की घेराबंद कर दी। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है।
Trending Videos
डीआईजी व पुलिस कप्तान शैलेश कुमार पांडेय के निर्देशन में अपराध व अपराधियों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत वृंदावन पुलिस को सफलता हाथ लगी है। छह जनवरी की रात चोर आनंद वाटिका स्थित होटल श्री दरबार के बाहर से बरेली निवासी गुरुसा गांधी की थार संख्या UP25 BU0060 को चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में पीड़ित ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसे लेकर कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी द्वारा एक टीम गठित कर चोरों की तलाश की जा रही थी।
बुधवार की देर रात्रि पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि शातिर चोर थार को किसी अन्य प्रांत में बेचने के लिए जा रहे हैं। कैलाश नगर कट के पास पुलिस टीम ने उन्हें रोकना चाहा तो वह भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके पर ही दबोच लिया।
पकड़े गए अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में अपने नाम सुजान उर्फ गुटिया, रवि उर्फ भूप सिंह, खलीलुर्रहमान व धर्मेंद्र बताए हैं। पुलिस ने चोरों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए शातिरों ने अन्य चोरी की घटनाओं को भी कबूल किया हैं। जल्द ही अन्य घटनाओं का भी खुलासा किया जाएगा।
Spread the love उत्तर प्रदेश में रविवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई। प्रयागराज में सर्वाधिक 93 मिमी, मुजफ्फरनगर में 90.3 और बाराबंकी में 65 मिमी वर्षा दर्ज हुई । ललितपुर, बहराइच, इटावा, कानपुर आदि में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। सोमवार के लिए […]
Spread the love कानपुर के महाराजपुर सिलवासा घाट में होली खेलने के बाद रंग छुड़ाने गए चार दोस्त डूब गए। वहीं, तैरना न जानने के कारण दो दोस्त बच गए। डूबे चार लोगों में से तीन के शव एसडीआरएफ ने शनिवार को निकाल लिए। चौथे की तलाश जारी है। दोस्त राजकुमार यादव ने बताया कि […]
Spread the love उत्तर प्रदेश में धरम-करम के प्रति लोगों की आस्था बढ़ी है। पिछले एक साल में धार्मिक क्रियाकलापों के जुड़े संगठनों की संख्या करीब तीन गुना हो गई है। वर्ष 2024 में सोसाइटीज एक्ट के तहत 2250 धार्मिक संगठन पंजीकृत थे। इस वर्ष इनकी संख्या 6363 हो गई। इसके अलावा समाजसेवियों की संख्या […]