{“_id”:”6a3d6e7016706d47e509c3b0″,”slug”:”weather-update-monsoon-likely-to-arrive-in-several-up-cities-within-two-to-three-days-2026-06-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Weather Update: बदल रहा हवाओं का रुख, यूपी के कई शहरों में दो-तीन दिन में आ सकता मानसून”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
हवाओं के रुख में बदलाव से मानसून के दो-तीन दिन में आने की उम्मीद मजबूत हो रही है। बीच-बीच में ठिठक कर मानसून का फैलाव तेज हो जाता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों में मानसून के यूपी और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हो गई हैं।
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27-28 जून से मानसूनी बारिश शुरू होने की प्रबल संभावना है। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस समय कई प्रमुख मौसमी प्रणालियां एक साथ सक्रिय हैं। ये प्रणालियां दक्षिण-पश्चिम मानसून को आगे बढ़ाने और बारिश की गतिविधियों को तेज करने में मदद कर रही हैं। एक मजबूत मौसमी द्रोणिका (ट्रफ लाइन) राजस्थान से लेकर गंगा के मैदानी इलाकों तक फैली हुई है। इस ट्रफ रेखा के कारण मैदानी और पूर्वी भारत के वायुमंडल में भारी मात्रा में नमी पहुंच रही है।
Spread the love उत्तर प्रदेश में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पछुआ हवाओं के जोर से यूपी के कई शहरों में रात का पारा सामान्य से तीन से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को 6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ अयोध्या सबसे ठंडा रहा। […]
Spread the love यूपी के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में दान राशि के कथित गबन और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में ट्रस्ट ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी के निर्देशन में एक विशेष जांच कमेटी गठित की गई है, जो पूरे प्रकरण की तकनीकी और […]
Spread the love समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा के लिए शनिवार शाम से ही परीक्षार्थी शहर पहुंचने लगे। आधी रात तक मैनपुरी, आगरा, अलीगढ़, बनारस, लखनऊ, प्रयागराज की ओर से आने वाली भर्ती स्पेशल ट्रेनों से परीक्षार्थी सेंट्रल स्टेशन पहुंचे। Source link