Weather Update: चक्रवात बना तो तेज हवाओं के साथ कानपुर में हुई बारिश, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी
होम

Weather Update: चक्रवात बना तो तेज हवाओं के साथ कानपुर में हुई बारिश, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

Spread the love


चक्रवात बनने से गुरुवार को दोपहर में मौसम बदल गया। आधा घंटे तक तेज हवाएं चलीं और बारिश हो गई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी सी राहत मिली। लू के थपेड़े रुक गए लेकिन उमस वाली गर्मी बढ़ गई। 10 मिनट में 3.9 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी गर्मी बरकरार रहेगी। तापमान बढ़ सकता है। बारिश की संभावना नहीं है।


चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि तपिश अधिक होने से निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया। इससे हवाएं तेजी से आईं और चक्रवात का रूप ले लिया। इससे स्थानीय स्तर पर बारिश हो गई। 24 घंटे में अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री घटा है।

तापमान

अधिकतम-39.6 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम-27.4 डिग्री सेल्सियस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *