खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन से सूर्यदेव बादलों की ओट में छिपे हुए हैं। 24 घंटे में सोमवार को 77 मिमी बारिश हुई है। इसके साथ ही 40 साल के बाद 20 जुलाई को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री तक नीचे आया है। इसके पहले वर्ष 1986 में 20 जुलाई को अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक नीचे आया था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दो दिन तक मध्यम, घने बादल छाए रहेंगे। मध्यम से तेज वर्षा की संभावना है।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम वेधशाला में दो दिन से सन शाइन आवर शून्य रिकॉर्ड किए गए। घने बादल छाए रहने के कारण दो दिन से धूप नहीं निकली। बंगाल की खाड़ी से नमी आने और मानसूनी द्रोणी तराई से निकलकर कानपुर परिक्षेत्र के नजदीक आने से मानसूनी बारिश शुरू हो गई।
2 of 5
कानपुर में झमाझम बारिश
– फोटो : अमर उजाला
रविवार रात से सोमवार सुबह आठ बजे तक 38.6 मिमी बारिश हुई। इसके बाद सुबह आठ बजे से दोपहर ढाई बजे तक 38.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस तरह 24 घंटे में 77 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
3 of 5
कानपुर में झमाझम बारिश
– फोटो : अमर उजाला
विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि जुलाई की औसत बारिश 271.6 मिमी है। जुलाई में अब तक 245.9 मिमी बारिश हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जुलाई की औसत बारिश का 90.54 प्रतिशत पानी गिर गया।
4 of 5
कानपुर में झमाझम बारिश
– फोटो : अमर उजाला
अभी दो दिन और स्थानीय स्तर पर मध्यम से तेज बारिश का अनुमान है। इसके अलावा 40 वर्षों में 20 जुलाई को अधिकतम तापमान सबसे कम 26.4 डिग्री रहा। 24 घंटे में अधिकतम तापमान चार डिग्री घटा है। रात के न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री की कमी आई।
5 of 5
कानपुर में झमाझम बारिश
– फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान 20 जुलाई के सामान्य औसत से 7.6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री कम रहा। सुबह और दोपहर में माहौल में नमी का प्रतिशत 98 रहा है।
Spread the love रहीमाबाद में दिलावरनगर के पास अराजकतत्वों ने ट्रेन की पटरी पर लकड़ी का गुटका रख दिया। गाड़ी संख्या 05577 यूपी लोको से लकड़ी का गुटका टकरा गया। Source link
Spread the love हिंदुस्तान एयरोनाटिकल्स लिमिटेड (एचएएल) से 55 लाख रुपये की ठगी के लिए इस्तेमाल हुई फर्जी ई-मेल आईडी की सही लोकेशन निकालने के लिए साइबर सेल ने कई कंपनियों से संपर्क किया है। Source link
Spread the love पूत-कपूत सुने हैं पर ना माता सुनी कुमाता… यह कहावत साइकिल कारोबारी पर सटीक बैठती है। जिस मां ने बेटे को मकान खरीदकर दिया। अब वही बेटा 76 साल की वृद्धा को घर से निकालने के लिए प्रताड़ित कर रहा है। कमरे की लाइट काट दी है। Source link