Weekly Horoscope 23 To 28 June 2025। साप्ताहिक राशिफल 23 से 28 जून 2025। Saptahik Rashifal 23 To 28 रहला 2025
मनोरंजन

Weekly Horoscope 23 To 28 June 2025। साप्ताहिक राशिफल 23 से 28 जून 2025। Saptahik Rashifal 23 To 28 रहला 2025

Spread the love


Weekly Horoscope 23 To 28 June 2025: (साप्ताहिक राशिफल 23 से 28 जून 2025): जून माह का चौथा सप्ताह कई राशि के जातकों के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आ सकता है। इस सप्ताह कुछ ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने वाला है। 23 से 29 जून के इस सप्ताह में ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो 29 जून से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा बुध कर्क राशि में, सूर्य-गुरु मिथुन राशि में, सिंह राशि में केतु और मंगल, शनि मीन राशि, शुक्र मेष राशि, कुंभ राशि में राहु रहेंगे। इसके अलावा समय-समय पर चंद्रमा अपनी स्थिति में बदलाव करते रहेंगे, जिससे गजकेसरी से लेकर महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, इस सप्ताह कई राशियों के जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही परेशानी समाप्त हो सकती है। आइए जानते हैं मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल…

जून के आखिरी सप्ताह बनने वाले राजयोगों की बात करें, तो सूर्य-गुरु की युति से मिथुन राशि गुरु आदित्य योग बन रहा है। इसके अलावा सिंह राशि में राहु-मंगल की युति से खतरनाक योग बन रहा है। इसके अलावा शुक्र मेष राशि में रहकर धनशक्ति और वृषभ राशि में जाकर मालव्य राजयोग का निर्माण कर रहे हैं।

मेष साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह संतुलन साधने का समय है। कामकाज में तेजी रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। किसी पुराने मित्र या परिवारजन से बात होने पर संबंधों में नया मोड़ आ सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर ही कदम उठाएं।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह घर-परिवार से जुड़े मामलों को सुलझाने का समय है। कोई पुराना पारिवारिक विवाद फिर से सामने आ सकता है, जिसे आप अपनी सूझ-बूझ से सुलझा पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मकता की प्रशंसा होगी।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह संवाद और नए अवसरों से भरा रहेगा। आप अपनी बात प्रभावशाली ढंग से रख पाएंगे, लेकिन अनावश्यक वादे करने से बचें। पूर्णिमा के समय आत्म-सम्मान और जीवन मूल्यों पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता महसूस होगी।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह आत्मदेखभाल और अपने मन की बात सुनने का समय है। किसी रिश्ते में स्पष्टता आएगी, विशेषकर जीवनसाथी या साझेदारी से जुड़े मामले में। अपने निर्णय दिल और दिमाग दोनों से लें और जल्दबाज़ी से बचें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह आत्मविश्लेषण का है। कोई पुरानी आदत या नकारात्मक सोच छोड़ने का यह उपयुक्त समय है। करियर में आगे बढ़ने के लिए जरूरी तैयारियों पर ध्यान दें और अपने आत्मसम्मान को विनम्रता में बदलें।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि वालों को इस सप्ताह टीमवर्क से लाभ होगा। पुराने मित्र या सहयोगी से नया अवसर मिल सकता है। किसी रिश्ते की सच्चाई सामने आ सकती है। दूसरों की मदद करने से आपको सम्मान और संतोष दोनों मिलेगा।

तुला साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह करियर में नई दिशा तय करने का है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है जिसमें धैर्य और समझदारी जरूरी होगी। कार्य और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाने पर ध्यान दें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह नए विचारों और अनुभवों को अपनाने का है। यात्रा या कोई नया कोर्स शुरू करने की योजना बन सकती है। रिश्तों में गहराई आएगी और सच्चाई पर आधारित संवाद होंगे।

धनु साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि वालों को इस सप्ताह आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। कोई पुरानी उधारी या निवेश पर फिर से विचार करने की जरूरत पड़ सकती है। भावनाओं का बोझ हल्का करने के लिए अपनों से खुलकर बात करें।

मकर साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि वालों के लिए रिश्तों में बदलाव का समय है। साझेदारी में नई शर्तें तय हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों की सराहना होगी। ईमानदारी और खुले दिल से किया गया संवाद रिश्तों को मजबूत करेगा।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह स्वास्थ्य और दिनचर्या पर ध्यान देने का है। पुरानी आदतें छोड़कर नई शुरुआत करें। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और टीम से मिले सुझावों से सीखें।

मीन साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह रचनात्मकता और प्रेम से भरा रहेगा। किसी नए शौक या प्रोजेक्ट में मन लगेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात मन को खुशी देगी और नए अवसरों का द्वार खोलेगी।

टैरो राशिफल के अनुसार, जून माह का आखिरी सप्ताह कई राशि के जातकों के लिए लकी हो सकता है, क्योंकि इस सप्ताह गुरु आदित्य, धन शक्ति, गजकेसरी , महालक्ष्मी सहित कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशियों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। अटके हुए काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये सप्ताह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *