Trump F Word Controversy: ईरान-इजरायल के बीच में सीजफायर हो चुका है, राष्ट्रपति ट्रंप एक बार फिर इसका क्रेडिट भी ले रहे हैं। उनकी तरफ से बात करते हुए कुछ अपशब्द भी बोले गए, ‘F’ वर्ड का इस्तेमाल तक किया गया। अब राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने उसी बयान पर सफाई दी है, इसके अलावा NATO महासचिव मार्क रुटे ने भी चुटकी ली है।
ट्रंप ने ‘F’ बोलने पर क्या सफाई दी?
असल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अब इजरायल और ईरान नहीं लड़ने वाले हैं, जितना लड़ना था वो दोनों लड़ चुके हैं। जैसे दो बच्चे स्कूल में झगड़ा करते हैं, वैसे ही इन दोनों ने भी किया। आप उन्हें रोक नहीं सकते थे। आप उन्हें दो-तीन मिनट दे दो, लड़ने दो, फिर उन्हें रोकना आसान हो जाएगा। ट्रंप की इसी सफाई पर नेटो महासिचव ने चुटकी लेते हुए बोल दिया कि पापा को कभी-कबार सख्त भाषा का इस्तेमाल करना पड़ता है।
ट्रंप को ‘डैडी’ किसने कहा?
ट्रंप ने भी सहमति जताते हुए जवाब दिया कि सही बात है, कभी-कभी कठोर भाषा का इस्तेमाल करना पड़ जाता है, कुछ खास शब्द भी बोलने पड़ते हैं। अब जानकारी के लिए बता दें कि जब सीजफायर के बाद भी दोनों ईरान और इजरायल ने हमले जारी रखे थे, तब ट्रंप ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। उनके उसी बयान पर विवाद भी हुआ था, भाषा को लेकर कई तरह के सवाल उठा दिए गए थे।
ईरान-इजरायल युद्ध रुका
लेकिन अब ट्रंप ने ना सिर्फ अपने बयान का बचाव किया है बल्कि इसे जरूर भी बता दिया है। बड़ी बात यह है कि नेटो महासचिव ने तो उनके लिए ‘डैडी’ शब्द का इस्तेमाल कर दिया है। वैसे ईरान-इजरायल जंग की बात करें तो ये 12 दिनों तक चली है। इजरायल का दावा है कि उन्होंने ईरान पर बड़ी जीत दर्ज की है, ईरान को परमाणु बम बनाने से रोक दिया गया है। दूसरी तरफ ईरान की सरकार भी जश्न मना रही है, वो दावा कर रही है कि उन्होंने दुश्मन देश को सबक सिखाया है।









