12 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा का तलाक हो चुका है, लेकिन दोनों अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब धनश्री ने चहल पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि शादी के सिर्फ दो महीने बाद ही उन्होंने अपने एक्स पति को धोखा देते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था।
धनश्री वर्मा इन दिनों रियलिटी शो राइज एंड फॉल में नजर आ रही हैं। शो के एक सेगमेंट में वह डाइनिंग टेबल पर नाश्ते के दौरान एक्ट्रेस कुब्रा सैत से अपनी शादी को लेकर बात करती दिखीं। दोनों की बातचीत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में कुब्रा धनश्री वर्मा से पूछती नजर आ रही हैं कि उन्हें पहली बार कब एहसास हुआ कि उनकी शादी युजवेंद्र चहल के साथ नहीं टिक पाएगी। इस पर धनश्री ने जवाब दिया, पहले ही साल में शादी के दूसरे महीने में ही उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया था।
शो के पहले एक एपिसोड में धनश्री वर्मा ने बताया था कि एलिमनी को लेकर चल रही खबरें गलत हैं। उन्होंने आदित्य नारायण से बातचीत में कहा था, ऑफिशियली हमें अलग हुए करीब एक साल हो चुका है। यह प्रक्रिया जल्दी पूरी हो गई क्योंकि यह आपसी सहमति से हुआ था। इसलिए जब लोग एलिमनी की बात करते हैं, तो वह गलत है। सिर्फ इसलिए कि मैं कुछ नहीं कह रही तो आप कुछ भी कहेंगे? मेरे माता-पिता ने मुझे सिखाया है कि सिर्फ उन्हीं लोगों को जवाब दो, जिनकी तुम्हें परवाह हो। जो लोग तुम्हें जानते तक नहीं, उनके लिए सफाई देकर समय क्यों बर्बाद करना?

धनश्री ने मांगी थी 60 करोड़ एलिमनी?
बता दें कि क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा से शादी की दिसंबर 2020 में हुई। वहीं, जून 2022 में दोनों अलग हो गए और मार्च 2025 दोनों का तलाक औपचारिक रूप से हुआ। वहीं, ऐसी खबरें आई थीं कि धनश्री ने 60 करोड़ रुपए की एलिमनी मांगी थी, जिसे उनके परिवार ने एक आधिकारिक बयान में खारिज कर दिया था।








