10 या 11 जुलाई, कब से शुरू हो रहा सावन? जानें सही तिथि, मुहूर्त और महत्व: Kab se Shuru Sawan 2025
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

10 या 11 जुलाई, कब से शुरू हो रहा सावन? जानें सही तिथि, मुहूर्त और महत्व: Kab se Shuru Sawan 2025

Spread the love


Sawan 2025 Date: हिंदू धर्म में सावन मास का विशेष महत्व है। आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि समाप्त होने के साथ श्रावण मास आरंभ हो जाएगा। इसके साथ ही इस पूरे माह भगवान शिव की विशेष पूजा के साथ व्रत रखने का विधान है। ये भगवान शिव का सबसे प्रिय माह है। इस पूरे माह भगवान शिव का जलाभिषेक करने से लेकर कावड़ यात्रा करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन माह के दौरान भगवान शिव की पूजा करने से कई गुना अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होती है और हर तरह के दुख-दर्द से निजात मिल जाती है। इस साल श्रावण मास की प्रतिपदा तिथि दो दिन होने के कारण असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि आखिर किस दिन से सावन माह आरंभ हो रहा है। आइए जानते हैं कब से कब तक है सावन माह। इसके साथ ही जानें धार्मिक महत्व…

सावन 2025 की तिथि (Sawan 2025 Date and Time)

द्रिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 11 जुलाई को तड़के 2 बजकर 6 मिनट तक है। ऐसे में श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तड़के 2 बजकर 6 मिनट से आरंभ हो रही है। ऐसे में सावन मास 11 जुलाई से आरंभ हो रहा है।

Aries Horoscope 2025: मेष राशि पर शनि साढ़े साती का साया, जानें कैसे बीतेंगे अगले 6 माह, जानें करियर से लेकर आर्थिक स्थिति का हाल

कब से कब तक सावन माह 2025?

बता दें कि श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ श्रावण माह आरंभ होगा, जो पूर्णिमा तिथि को समाप्त होगा। ऐसे में सावन 11 जुलाई से लेकर 9 अगस्त 2025 तक रहेगा।

कब-कब है सावन सोमवार 2025 (Sawan Somwar 2025 Dates)

14 जुलाई- पहला सोमवार व्रत
21 जुलाई – दूसरा सोमवार व्रत
28 जुलाई- तीसरा सोमवार व्रत
04 अगस्त- चौथा सोमवार व्रत

13 जुलाई से इन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन, न्यायाधीश शनि बनाएंगे दुर्लभ राजयोग, पदोन्नति के योग

कब-कब है मंगला गौरी व्रत 2025 (Mangla Gauri Vrat 2025 Dates)

15 जुलाई- सावन का पहला मंगला गौरी व्रत
22 जुलाई- सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत
29 जुलाई – सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत
05 अगस्त -सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत

Sawan Somwar 2025: पहला सावन सोमवार कब है? जानें तिथि, मुहूर्त और जलाभिषेक समय

कब है सावन शिवरात्रि 2025? (Sawan Shivratri 2025)

हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 23 जुलाई 2025 को सुबह 04 बजकर 39 मिनट पर आरंभ होगी, जो 24 जुलाई 2025 को सुबह 02 बजकर 28 मिनट पर होगा। सावन शिवरात्रि के दिन निशिता काल यानी अर्ध्यरात्रि को पूजा करना शुभ माना जाता है। इसलिए सावन शिवरात्रि का पर्व 23 जुलाई 2025, बुधवार मनाया जाएगा।

Sawan Shivratri 2025: 23 या 24 जुलाई, कब है सावन शिवरात्रि? जानें शुभ तिथि, शिव जी की पूजा का समय और महत्व

टैरो राशिफल के अनुसार, जुलाई माह में कई राशि के जातकों के लिए लकी हो सकता है, क्योंकि इस माह गुरु आदित्य, धन शक्ति, गजकेसरी , महालक्ष्मी सहित कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशियों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। अटके हुए काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये माह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें मासिक टैरो राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *