Zarina Wahab’s big claim on Jiah Khan’s death, said sooraj broke up with her before her death | जिया खान की मौत पर जरीना वाहब का बड़ा दावा: कहा- एक महीने पहले सूरज ने कर लिया था ब्रेकअप, साउथ फिल्म से रिजेक्ट होने से परेशान थीं
मनोरंजन

Zarina Wahab’s big claim on Jiah Khan’s death, said sooraj broke up with her before her death | जिया खान की मौत पर जरीना वाहब का बड़ा दावा: कहा- एक महीने पहले सूरज ने कर लिया था ब्रेकअप, साउथ फिल्म से रिजेक्ट होने से परेशान थीं

Spread the love


  • Hindi News
  • Entertainment
  • Zarina Wahab’s Big Claim On Jiah Khan’s Death, Said Sooraj Broke Up With Her Before Her Death

10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस जिया खान की मौत पर उनके तथाकथित बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली की मां जरीना वाहब ने बड़ा दावा किया है। जरीना की मानें तो जिया की मौत से एक महीने पहले ही सूरज उनसे ब्रेकअप कर चुके थे। जिस दिन उन्होंने आत्महत्या की उसी दिन उन्हें एक साउथ फिल्म से रिजेक्ट किया गया था, जिससे वो परेशान थीं।

हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में जरीना वाहब ने कहा है, मैं आज ये बात क्लियर करना चाहती हूं, जब इन दोनों (जिया-सूरज) की दोस्ती थी या जो भी हो। उस समय सलमान उसे (सूरज को) लॉन्च करने वाले थे। तो मैंने उससे कहा ये मत करो। तो वो गया और उसने (जिया से) कहा कि मेरे पेरेंट्स नहीं चाहते कि हम मिले और आपकी मां भी नहीं चाहतीं कि हम मिलें, तो ब्रेकअप कर लेते हैं। तो उसने कहा था कि ठीक है, लेकिन क्या मैं कभी-कभी तुमसे मिलने आ सकती हूं। सूरज ने कहा कि तुम मुझसे दोस्त की तरह मिलने आ सकती हो, लेकिन गर्लफ्रेंड की तरह नहीं।

आगे जरीना ने कहा, उसका (जिया का) जो हादसा हुआ था उससे एक महीने पहले ही इनका ब्रेकअप हो चुका था। ये बात किसी को पता नहीं है। उसने (जिया ने) कहा था कि मैं साउथ में ट्राय करूंगी। जून की 1 या 2 तारीख को वो वहां गई थी। वहां उसे ऑन द स्पॉट रिजेक्ट कर दिया गया था। वो बहुत डिप्रेस थी। वो सूरज को कॉल करने की कोशिश कर रही थी और सूरज की शूटिंग की वजह से कुछ क्लासेस चल रही थीं, तो वो कॉल पिक नहीं कर सका। रात को घर पहुंचकर उसने देखा और मैसेज किया कि अब मैं फ्री हूं तुम चाहो तो मुझे कॉल कर सकती हो। जब तक तो वो जा चुकी थी।

जरीना वाहब ने आगे कहा है, सब लोग कहते हैं कि इसने ये किया है उसने वो किया है, कितनी गलत बात है। बेचारी वो तो सुना है बहुत अच्छी लड़की थी, उसके साथ क्या हुआ वो ऊपर वाला ही जाने। शायद जो उसका साउथ में रिजेक्शन हुआ था वो हैंडल नहीं कर पाई थी। उसने सोचा बॉम्बे में फिल्में नहीं मिल रही हैं तो मुझे साउथ में ट्राय करना चाहिए। लेकिन तेलुगु में उसे ऑन द स्पॉट रिजेक्ट किया गया। वो फिल्म गोपी चंद की थी, जिसमें बाद में रकुल प्रीत को लिया गया था।

बताते चलें कि 3 जून 2013 में जिया खान ने आत्महत्या कर ली थी। उस समय सूरज पंचोली उनके साथ रिलेशनशिप में थे। जिया के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया था, जिसमें उन्होंने सूरज पर कई आरोप लगाए थे। सूरज पंचोली पर जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए थे। ये मामला 10 सालों तक कोर्ट में रहा था, हालांकि अब सूरज को क्लीनचिट मिल गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *