Zubeen Garg’s last film ‘Roi Roi Biennale’ released | ज़ुबिन गर्ग की आखिरी फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’ रिलीज: रिकॉर्ड तोड़ सफलता; असम और 46 शहरों में भावनात्मक उत्सव, फैंस ने दिया श्रद्धांजलि का भावपूर्ण माहौल
मनोरंजन

Zubeen Garg’s last film ‘Roi Roi Biennale’ released | ज़ुबिन गर्ग की आखिरी फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’ रिलीज: रिकॉर्ड तोड़ सफलता; असम और 46 शहरों में भावनात्मक उत्सव, फैंस ने दिया श्रद्धांजलि का भावपूर्ण माहौल

Spread the love


14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जुबिन गर्ग की आखिरी फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’ के रिलीज पर आज पूरा असम और देश के 46 शहरों में उत्सव का माहौल है। 19 सितंबर को सिंगापुर में जुबिन गर्ग के आकस्मिक निधन के बाद यह फिल्म उनके प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के लिए एक भावनात्मक श्रद्धांजलि बन गई है।

सिनेमाघरों में सुबह 4:45 बजे से लेकर देर रात तक लगातार शो चल रहे हैं, और टिकटें हफ्ते भर पहले ही बिक चुकी हैं। असम के 91 स्क्रीन समेत देशभर में कुल 92 स्क्रीन पर यह फिल्म जारी है और असम में अगले सात दिनों तक 585 से ज्यादा शो रोजाना निर्धारित हैं।

असमिया सिनेमा का अभूतपूर्व रिकॉर्ड

‘रोई रोई बिनाले’ पहली बार असमिया फिल्म को देशभर के बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, जयपुर, देहरादून, कटक, गोवा, में रिलीज किया गया है, जहां आम तौर पर असमिया सिनेमा का नाम भी कम सुना जाता है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म एक नई मिसाल कायम कर चुकी है। टिकटों की इतनी भारी मांग पहले किसी असमिया या हिंदी फिल्म में नहीं देखी गई। यह न सिर्फ एक फिल्म बल्कि ज़ुबिन गर्ग के प्रशंसकों की भावनाओं की बाढ़ है।

फिल्म में ज़ुबिन गर्ग एक अंधे गायक की भूमिका निभा रहे हैं और इसमें कुल 11 गाने हैं, जिनका संगीत खुद ज़ुबिन ने दिया है। फिल्म की कहानी एक कलाकार की जद्दोजहद और समाज से उसके संबंधों को दिखाती है।

जुबिन गर्ग की आखिरी चिट्ठी

रिलीज से पहले ज़ुबिन गर्ग की खुद की लिखी चिट्ठी वायरल हो गई जिसमें उन्होंने लिखा, “रुको, मेरी नई फिल्म आ रही है। जरूर देखना। प्यार, ज़ुबिन दा।” यह चिट्ठी उनकी पत्नी गरिमा की पोस्ट के जरिये लाखों लोगों तक पहुंची, जिसमें उन्होंने ज़ुबिन के प्रति अपनी भावना भी साझा की—”हर शब्द दिल को छूता है, लेकिन इस खाली सीने में जलन भी है। एक सवाल—19 सितंबर को क्या हुआ? कैसे, क्यों? जब तक जवाब न मिले, चैन नहीं”।

विवाद और सच्चाई की तलाश

ज़ुबिन गर्ग की मौत को लेकर अब तक सात लोगों की गिरफ्तारी हुई है। उनके बैंडमेट और सहगायक ने आरोप लगाया है कि सिंगापुर में ज़ुबिन को “जहर” दिया गया था। पुलिस की जांच जारी है और कई गिरफ्तारियां हुई हैं, जिसमें आयोजक, मैनेजर और सिक्योरिटी ऑफिसर्स शामिल हैं।

श्रद्धांजलि और सुपरहिट रिलीज

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने घोषणा की है कि फिल्म की कमाई का हिस्सा राज्य सरकार टैक्स से माफ करेगी। ज़ुबिन गर्ग के शव यात्रा में लाख लोगों ने हिस्सा लिया था। उनका घर अब उनके प्रशंसकों के लिए एक तीर्थस्थल बन चुका है। बेलटोला कॉलेज में ऑल असम ज़ुबिन गर्ग फैन क्ल्ब ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जिसमें गरिमा और प्रसिद्ध हस्तियां शामिल रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *