इस हफ्ते 5 राशियों के लिए रहेगा शुभ समय:  मकर राशि वालों को महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है और मीन राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

इस हफ्ते 5 राशियों के लिए रहेगा शुभ समय: मकर राशि वालों को महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है और मीन राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है

Spread the love


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (29 June To 5 July 2026), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

29 जून से 5 जुलाई तक कन्या राशि वालों को रोजगार के नए मौके मिल सकते हैं और प्रोजेक्ट से जुड़ी उपलब्धि मिलने के योग हैं। सिंह राशि वालों को मार्केटिंग से जुड़ा बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। धनु राशि वालों को दूरदराज के क्षेत्रों से अच्छे ऑर्डर मिलने की संभावना है।

वृष राशि वालों को बिजनेस में नुकसान से बचने के लिए निगरानी रखनी होगी। मेष राशि वालों को वाहन सावधानी से चलाना होगा। मकर राशि वालों के लिए कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि इंतजार कर रही है। मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता

मेष – पॉजिटिव- मेष राशि के लोगों के लिए इस सप्ताह अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। आपका संतुलित व्यवहार और सही समय पर सही फैसला लेना आपकी तरक्की में मदद करेगा। बहुत दिनों बाद घर में नजदीकी संबंधियों के आने से उत्सव जैसा माहौल रहेगा। नेगेटिव- घर के किसी सदस्य की सेहत से जुड़ी दिक्कत आने से कोई महत्वपूर्ण काम रुक भी सकता है। यह समय तालमेल बनाकर रखने का है। साथ ही अपने व्यक्तिगत कामों में गोपनीयता बनाए रखें। युवा लोग दूसरों से मदद की उम्मीद रखने के बजाय अपनी कार्य क्षमता पर भरोसा रखें।

व्यवसाय- कारोबार में कुछ न कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे, लेकिन समय रहते समाधान भी मिल जाएगा। सहयोगियों और स्टाफ का पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस में सहकर्मी ही आपके खिलाफ कोई साजिश कर सकते हैं। लव- परिवार के लोगों के साथ मनोरंजन आदि में सुखद समय बीतेगा। प्यार और रोमांस के मामले में कुछ तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य- किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं और वाहन सावधानी से चलाएं। चोट या दुर्घटना जैसे योग बन रहे हैं। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

वृष – पॉजिटिव- इस सप्ताह अचानक कुछ सुखद परिस्थितियां बनेंगी। कुछ खास या राजनीतिक लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी। इस समय किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो तुरंत फैसला लें। समय अनुकूल है। नेगेटिव- अपने महत्वपूर्ण कामों को प्राथमिकता पर रखें। दूसरों से सलाह लेने के बजाय अपने फैसले पर ही भरोसा करें। आपकी लापरवाही की वजह से बनते हुए काम में रुकावट आ सकती है। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना उचित नहीं है।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में अपनी मौजूदगी और निगरानी जरूर रखें, क्योंकि इस समय किसी तरह का नुकसान होने की आशंका है। कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से कोई ऑर्डर भी कैंसिल हो सकता है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। प्रेम संबंधों के विवाह में बदलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य- मौसम की वजह से आलस और थकान जैसी स्थिति रहेगी। एक्सरसाइज और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन – पॉजिटिव- इस सप्ताह किसी खास व्यक्ति के साथ गंभीर विषय पर सकारात्मक चर्चा होगी, जिसके अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपनी दिनचर्या से हटकर कुछ नई जानकारियां भी मिलेंगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति भी आपका योगदान बना रहेगा। नेगेटिव- जमीन-जायदाद से जुड़ी कोई भी कार्रवाई करते समय कागजात अच्छी तरह जांच लें। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। जोश में आकर ज्यादा खर्च कर देना आपको आर्थिक परेशानी में डाल सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें।

व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़ा कोई भी फैसला लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। अभी कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। अन्य व्यवसायियों के साथ प्रतिस्पर्धा रहेगी, लेकिन चिंता न करें, जीत आपकी ही होगी। सरकारी नौकरी में किसी अधिकारी की वजह से परेशानी आ सकती है। लव- परिवार के प्रति आपका सहयोग और व्यवस्था बनाए रखना आपसी संबंधों में मजबूती लाएगा। लव पार्टनर से मुलाकात का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य- व्यस्तता के कारण आप शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत थकान महसूस करेंगे। अपने आराम के लिए भी कुछ समय निकालना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क – पॉजिटिव- यह लाभकारी सप्ताह है। समय हंसी-खुशी बीतेगा और आप खुले मन से अपने परिवार पर खर्च करेंगे। दूसरों की नजर में आपकी छवि और बेहतर होगी। आपसी संबंधों में भी मजबूती आएगी। संबंधियों के साथ किसी खास विषय पर गंभीर बातचीत होगी। नेगेटिव- युवा लोग खास तौर पर ध्यान रखें। किसी गतिविधि की वजह से समाज में मान-हानि जैसी स्थिति बन सकती है। पड़ोसियों के साथ संबंध खराब न करें और बेकार की गतिविधियों में ध्यान न दें। इस समय किसी भी तरह का लेनदेन करना उचित नहीं है।

व्यवसाय- कुछ व्यवसायिक यात्राएं पूरी हो सकती हैं। सभी काम व्यवस्थित तरीके से निपटने से मानसिक रूप से शांति महसूस होगी। नौकरीपेशा लोगों को काम के दबाव और अधिकता की वजह से उच्च अधिकारियों से तनाव रह सकता है। लव- पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। विवाहेतर संबंधों की वजह से घर में तनाव बन सकता है, इसलिए सावधान रहें। स्वास्थ्य- महिलाएं अपनी सेहत के प्रति सावधान रहें। लापरवाही बिल्कुल न करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

सिंह – पॉजिटिव- आपको अपनी मेहनत और कार्य प्रणाली के अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला समय रहते हल हो जाएगा। विद्यार्थियों को शिक्षा और करियर से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी। वे कुछ नया करने के लिए भी उत्साहित रहेंगे। नेगेटिव- नकारात्मक सोच वाले लोगों के प्रभाव में आने से बचें। भविष्य से जुड़ी कोई भी योजना बनाते समय अपने फैसले को प्राथमिकता दें। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाए रखना आपकी जिम्मेदारी है। समय का सही मैनेजमेंट करें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। मार्केटिंग से जुड़े कामों में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। हालांकि पेमेंट आदि समय पर न मिलने से आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। धैर्य और संयम बनाए रखें। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में किसी नकारात्मक बात से दूरियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य- कभी-कभी कमजोरी और थकान रह सकती है। उचित आराम लें और खानपान व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या – पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। अपने कामों के प्रति आपका उत्साह आपको सफलता देगा। युवाओं को अपने प्रोजेक्ट से जुड़ी कोई उपलब्धि मिलने से खुशी रहेगी। नेगेटिव- जल्दबाजी में कोई गलत फैसला लेने से दिक्कत आ सकती है। इसका असर आपके संबंधों पर भी पड़ेगा। अपनी बात शांत तरीके से रखें। ज्यादा रोक-टोक की वजह से बच्चे जिद्दी भी हो सकते हैं।

व्यवसाय- युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले लोग अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने पर ज्यादा ध्यान दें। लव- अपनी लापरवाही और आलस की वजह से घर की व्यवस्था खराब न करें। जीवनसाथी को कोई उपहार देना न भूलें। स्वास्थ्य- किसी-किसी समय मानसिक तनाव बढ़ सकता है। मेडिटेशन और योग जैसी गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। शांत रहने की कोशिश करें। भाग्यशाली रंग- काला, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- इस सप्ताह आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से नई संभावनाएं मिलेंगी। हालांकि कुछ लोग आपके कामों में रुकावट भी डाल सकते हैं, लेकिन उनकी परवाह न करके अपने कामों में लगे रहें। सफलता मिलेगी। व्यक्तिगत और सामाजिक कामों में भी व्यस्तता रहेगी। नेगेटिव- इस समय की गई किसी भी यात्रा के सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेंगे। बेहतर होगा कि अपने मौजूदा कामों पर ही ध्यान दें। कभी-कभी बेवजह गुस्सा और चिड़चिड़ापन रह सकता है। अपनी इन कमियों पर काबू पाएं। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें।

व्यवसाय- व्यापार में काम का बोझ ज्यादा रहेगा। कर्मचारियों और सहयोगियों के साथ संबंध बेहतर रखने से कार्य क्षमता बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों के ऑफिस के माहौल में कुछ राजनीति चल सकती है, इसलिए सतर्क रहें और अपने काम से ही मतलब रखें। लव- पति-पत्नी दोनों मिलकर घर की समस्याओं पर विचार-विमर्श करें। समाधान जरूर निकलेगा। बेकार के प्रेम संबंधों में अपना समय खराब न करें। स्वास्थ्य- तनाव और चिंता की वजह से सिरदर्द और कमजोरी महसूस होगी। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक – पॉजिटिव- कुछ समय से आप जिस काम के लिए बहुत मेहनत कर रहे थे, इस सप्ताह उसके अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं। किसी शुभचिंतक की मदद आपके लिए उम्मीद लेकर आएगी। युवा लोग भी अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे। नेगेटिव- कोई नकारात्मक समाचार मिलने से मन परेशान रहेगा। जल्दबाजी और भावुकता में कोई फैसला न लें। धैर्य और संयम बनाए रखें। वाहन या किसी महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के खराब होने से खर्चा रहेगा। इससे बजट बिगड़ सकता है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता और प्रयासों से कोई नया काम शुरू होगा। आपका काम करने का जुनून आपको सफलता भी देगा। हालांकि इंश्योरेंस और कमीशन से जुड़े व्यवसाय में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। ऑफिस में अभी परिस्थिति पहले जैसी ही रहेगी। लव- पारिवारिक व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच कुछ तनाव हो सकता है। अविवाहित लोगों के लिए खुशखबरी आएगी। स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी। विचारों को सकारात्मक बनाकर रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। सभी सोचे हुए काम शांतिपूर्ण तरीके से हल हो जाएंगे। बच्चों के भविष्य को लेकर भी कुछ योजनाएं सफल होंगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। इससे आप सही फैसला ले पाएंगे। नेगेटिव- नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें। अनुभवी लोगों के संपर्क में कुछ समय बिताएं। एकांत में बैठकर आत्मचिंतन भी करें। कोई कोर्ट से जुड़ा मामला उलझ सकता है। हालांकि किसी सरकारी व्यक्ति की मदद से हल भी हो जाएगा।

व्यवसाय- मार्केटिंग और मीडिया से जुड़ी गतिविधियों के लिए अच्छा समय है। दूरदराज के क्षेत्र से महत्वपूर्ण संपर्क बनेंगे और अच्छे ऑर्डर मिलने की संभावना है। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। मनोरंजक प्रोग्राम बनेंगे। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना आपको खुशी देगा। स्वास्थ्य- सेहत उत्तम रहेगी, लेकिन घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

मकर – पॉजिटिव- इस सप्ताह कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि आपका इंतजार कर रही है। सही समय का सही उपयोग करना आपकी क्षमता पर निर्भर करेगा। महिलाओं के लिए समय खास तौर पर अनुकूल है। वे अपनी व्यक्तिगत और प्रोफेशनल गतिविधियों को व्यवस्थित तरीके से निभाएंगी। नेगेटिव- आपकी किसी गतिविधि की वजह से समाज में मान-हानि जैसी स्थिति बन सकती है। पड़ोसियों के साथ संबंध खराब न करें और बेकार की गतिविधियों में ध्यान न दें। रुपए-पैसे से जुड़े लेनदेन टाल दें तो बेहतर है।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर अभी कुछ दिक्कतें और चुनौतियां बनी रहेंगी। इस समय रिस्क वाले किसी भी काम में समय और पैसा खराब न करें। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम समय पर पूरे न होने से तनाव रह सकता है। लव- परिवार के साथ किसी धार्मिक या आध्यात्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना आपको खुशी देगा। स्वास्थ्य- मौजूदा मौसम से अपना बचाव रखें। इस समय जोड़ों या घुटनों का दर्द परेशान कर सकता है। भाग्यशाली रंग- ग्रे, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ – पॉजिटिव- घर-परिवार की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखने और देखभाल करने में आपका ज्यादातर समय बीतेगा। भविष्य से जुड़ी कोई योजना भी बनेगी। आपकी किसी परेशानी में दोस्त मदद के लिए तैयार रहेंगे और आपकी समस्या का समाधान भी हो जाएगा। नेगेटिव- भावुकता और लापरवाही जैसी कमजोरियों पर काबू पाएं। गलतियों से बचने के लिए कोई भी काम शुरू करने से पहले उस पर दोबारा विचार जरूर कर लें। बिना सोचे-समझे दूसरों पर भरोसा करना उचित नहीं है।

व्यवसाय- व्यवसायिक कामों में चल रही रुकावटें दूर होंगी। किसी भी परेशानी में घर के वरिष्ठ और अनुभवी लोगों की सलाह से आपको नई दिशा मिल सकती है। ऑफिशियल मामलों में कुछ दिक्कतें रह सकती हैं। सहयोगियों की मदद आपकी मुश्किलें कम कर सकती है। लव- पारिवारिक माहौल सुखद बना रहेगा। घर के सभी सदस्य खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी और जोड़ों में दर्द जैसी समस्या परेशान कर सकती है। एक्सरसाइज और योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

मीन – पॉजिटिव- विरोधी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। ज्यादातर समय घर-परिवार से जुड़े कामों में बीतेगा। आपके मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह बना रहेगा। नेगेटिव- कोई भी नया काम करने से पहले उस पर दोबारा विचार जरूर करें। कभी-कभी आपका शक करने वाला स्वभाव आपके और दूसरों के लिए दिक्कतें पैदा कर देता है। इसलिए समय के अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव लाना जरूरी है।

व्यवसाय- अपनी योजनाओं और गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है। नए काम की शुरुआत भी होगी। नौकरीपेशा लोग अपने बॉस और ऑफिसर के साथ संबंध मधुर रखें। आपके प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों का उचित सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में किसी अन्य व्यक्ति की वजह से गलतफहमियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य- ज्यादा पॉल्यूशन और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। त्वचा से जुड़ी एलर्जी होने की आशंका है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *