ऑटो-ट्रांसपोर्ट

एपल ने लॉन्च किया फोल्डेबल आईफोन डुओ: 7.4 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलेगी; आईफोन 18-प्रो और प्रो-मैक्स में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी

Spread the love




एपल ने बुधवार को अपना पहला फोल्डेबल फोन डुओ लॉन्च कर दिया। यह दो रंग में मिलेगा। इसका बाहरी डिस्प्लेस 5.4 इंच है। खुलने पर इसकी स्क्रीन मिनी आईपैड जितनी होगी।

कैलिफोर्निया में चल रहे लॉन्चिंग इवेंट में आईफोन 18 प्रो, आईफोन 18 प्रो मैक्स भी लॉन्च किए गए हैं। एपल ने दावा किया कि सिंगल चार्जिंग में 18 प्रो 24 घंटे और प्रो मैक्स 30 घंटे तक चलेगा, यह अब तक का सबसे ज्यादा बैटरी बैकअप है। फोन सिर्फ 15 मिनट में 50% चार्ज हो जाएगा। ये आईफोन के पहले प्रीमियम फोन हैं जिनमें 48 मेगापिक्सल के तीन कैमरा दिए गए हैं, इनमें मेन कैमरा, टेलीफोटो कैमरा और अल्ट्रावाइड कैमरा है। फ्रंट कैमरा 18 मेगापिक्सल का है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *