जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

10 सितंबर का राशिफल: कन्या राशि वालों को अचानक धन लाभ हो सकता है और तुला राशि वालों को नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के योग हैं

Spread the love


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Thursday (10 September 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गुरुवार, 10 सितंबर को कन्या राशि वालों को अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है और नौकरी बदलने की कोशिश में उम्मीद दिखाई देगी। धनु राशि के कारोबारियों को राजनीतिक संपर्क से बेहतरीन ऑर्डर मिल सकता है।

कर्क राशि वालों की कारोबारी यात्रा भविष्य में फायदेमंद होगी और नए व्यावसायिक संबंध बनेंगे। तुला राशि वालों को धन लाभ और नौकरी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। कुंभ राशि के इंपोर्ट-एक्सपोर्ट कारोबार में विशेष सफलता मिलेगी। सिंह राशि वालों की आय का रुका हुआ स्रोत दोबारा शुरू हो सकता है।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- आज कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। महत्वपूर्ण लोगों से लाभदायक संपर्क भी बनेंगे। आपका खुशनुमा मिजाज घर के माहौल को भी खुशनुमा बनाए रखेगा। युवाओं के लिए अपने किसी प्रयास को साकार करने का सही समय है। नेगेटिव- सही समय पर सही फैसला लेना और उस पर काम करना बहुत जरूरी है। दोस्तों के साथ और आलस में अपना समय बर्बाद न करें। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना बन रही है, तो उसके बारे में एक बार फिर सोच-विचार कर लें।

व्यवसाय- बिजनेस में किसी नई योजना पर अमल करने के लिए समय अभी अनुकूल नहीं है। कला, फैशन और मनोरंजन के कारोबार से जुड़े लोगों को मन मुताबिक लाभ मिल सकता है। ऑफिस के कामों में परेशानी आने पर किसी सहयोगी की सलाह आपके लिए मददगार रहेगी। लव- परिवार के सदस्यों के बीच सहयोग और अच्छा तालमेल रहेगा। शाम को परिवार के लोगों के साथ मनोरंजन का कोई कार्यक्रम भी बन सकता है। स्वास्थ्य- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। डायबिटीज वाले लोग भी अपना विशेष ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

वृष – पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या व्यवस्थित बनाए रखने के लिए कुछ संकल्प लेंगे और उन्हें पूरा करने में सफल भी होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मुश्किल समय में किसी पड़ोसी की मदद करने से आपको आत्मिक खुशी मिलेगी। नेगेटिव- कोई भी वस्तु खरीदते समय बहुत सावधान रहें, क्योंकि आपके साथ धोखा होने की आशंका है। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें। कोई करीबी व्यक्ति ही आपकी योजनाओं का गलत फायदा उठा सकता है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। सभी गतिविधियों के दौरान अपनी मौजूदगी बनाए रखें। कोई गैरकानूनी काम हाथ में न लें, वरना मानहानि होने और जुर्माना लगने की आशंका है। नौकरी में शांतिपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। लव- परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग बना रहेगा। मित्रों के साथ पारिवारिक मेल-मिलाप खुशी और ताजगी देगा। स्वास्थ्य- दिनचर्या व्यवस्थित रखने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में राहत मिलेगी। प्राकृतिक तरीकों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन – पॉजिटिव- आज किसी खास और प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगी। तरक्की के नए रास्ते भी खुलेंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। नेगेटिव- किसी मित्र या रिश्तेदार के साथ विवाद होने की आशंका है। अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। खर्चों पर भी काबू रखना जरूरी है, वरना बजट बिगड़ जाएगा। इस समय किसी भी यात्रा को टालना ही बेहतर रहेगा।

व्यवसाय- व्यावसायिक कार्यप्रणाली अभी जैसी है, वैसी ही रहेगी। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां आपको तनाव दे सकती हैं। मुश्किल समय में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। नौकरी में स्थिरता आएगी और अधिकारियों का सहयोग भी बना रहेगा। लव- घर की व्यवस्था बनाए रखने में आपका सहयोग माहौल को खुशनुमा रखेगा। लव पार्टनर से मुलाकात का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य- थकान और तनाव हावी रहेंगे। पर्याप्त आराम करें। योग और मेडिटेशन से भी राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क – पॉजिटिव- वाहन खरीदने का फैसला किया है, तो आज आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय बिताने से सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। आपका शांत स्वभाव कामों को योजनाबद्ध तरीके से व्यवस्थित करने में मददगार रहेगा। नेगेटिव- किसी भी तरह का लेनदेन करने से पहले उससे जुड़े सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार करना जरूरी है। इसकी वजह से किसी व्यक्ति के साथ गलतफहमी हो सकती है। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रखें। विद्यार्थी और युवा बेकार की मौज-मस्ती में समय खराब न करें।

व्यवसाय- कामकाज के लिए की गई कोई नजदीकी यात्रा आपके बेहतर भविष्य का रास्ता खोलेगी। कुछ नए व्यावसायिक संबंध भी बनेंगे, जो फायदेमंद साबित होंगे। पार्टनरशिप से जुड़ी कोई योजना बनी हुई है, तो उसे लागू करने का भी उचित समय है। लव- किसी भी मुश्किल स्थिति में परिवार और जीवनसाथी का सहयोग आपको संबल देगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- संतुलित भोजन के साथ व्यायाम और योग पर भी ध्यान दें। इससे इम्यूनिटी मजबूत बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- आज कई तरह की जिम्मेदारियां आपके ऊपर रहेंगी और आप उन्हें व्यवस्थित रूप से पूरा करते जाएंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने से बहुत राहत मिलेगी। आय का कोई रुका हुआ स्रोत दोबारा शुरू हो सकता है। नेगेटिव- बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें और मौजूदा परिस्थितियों पर ही ध्यान रखें। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित नहीं हो पाएगा, जिससे परेशानी आ सकती है। संबंधों को संभालने की जिम्मेदारी आप पर ही है।

व्यवसाय- बिजनेस से जुड़ी कई संभावनाएं सामने आएंगी, लेकिन कोई बड़ा फैसला लेने में परेशानी भी होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना बेहतर होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं, लेकिन कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। लव- पारिवारिक व्यवस्था उचित बनाए रखने के लिए आपसी तालमेल बनाकर रखें। विवाहेतर प्रेम संबंध बदनामी का कारण बन सकते हैं। स्वास्थ्य- थकान और कमजोरी महसूस होगी। उचित खानपान और आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7

कन्या – पॉजिटिव- राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। आप कोई खास मुकाम भी हासिल करेंगे। आर्थिक स्थिति में अचानक लाभ होने से प्रसन्नता रहेगी। घर के रखरखाव और बदलाव से जुड़ी योजनाएं भी बन सकती हैं। नेगेटिव- विद्यार्थी और युवा अपनी पढ़ाई व लक्ष्य हासिल करने के लिए ज्यादा प्रयास करें। कोई करीबी मित्र या रिश्तेदार जलन की भावना से आपके खिलाफ अफवाह फैला सकता है, लेकिन निश्चिंत रहें। आपका कोई अहित नहीं होगा।

व्यवसाय- आज कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण अधिकार मिल सकता है, लेकिन काम बिना रुकावट के पूरे नहीं होंगे। इसलिए धैर्य बनाए रखें। प्रतिस्पर्धा के माहौल में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। नौकरी बदलने के लिए किए जा रहे प्रयासों में आज कुछ उम्मीद दिखाई देगी। लव- घर और परिवार के लोगों के साथ कुछ समय जरूर बिताएं। इससे माहौल सुखद बना रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय बर्बाद न करें। स्वास्थ्य- दुर्घटना या चोट लगने की आशंका है। वाहन बहुत सावधानी से चलाएं। संभव हो तो आज वाहन न चलाएं। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4

तुला – पॉजिटिव- धन लाभ की स्थिति बन रही है। इसकी वजह से आपके रुके हुए कामों में भी तेजी आएगी। भूमि या वाहन से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। अपनों का सहयोग बना रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा। नेगेटिव- दिन के दूसरे हिस्से में कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। दूसरों पर ज्यादा भरोसा करने के बजाय अपने फैसले को प्राथमिकता देना बेहतर होगा। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार कर लें।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में मौजूदा व्यवस्था पर ही ध्यान रखें। आज किसी तरह का निवेश न करें और न ही कोई नया काम शुरू करें। साझेदारी से जुड़े काम लाभदायक स्थिति में रहेंगे। नौकरी में आपको कोई महत्वपूर्ण अधिकार या जिम्मेदारी मिल सकती है। लव- परिवार के लोगों का सहयोग रहेगा। मित्रों का साथ भी आपको संबल और सहायता देगा। लव पार्टनर के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम जैसी मौसमी परेशानियां हो सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज पूरे दिन काम की अधिकता रहेगी, लेकिन उचित सफलता मिलने से आप उत्साहित रहेंगे और थकान भी भूल जाएंगे। युवाओं को अपनी मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलेंगे। संपर्कों के माध्यम से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। नेगेटिव- समय और परिस्थितियों का पूरा ध्यान रखें। दिनचर्या से जुड़े काम तय समय पर पूरे करते जाएं। आपकी कटु वाणी और गुस्सा योजनाओं पर पानी फेर सकता है।

व्यवसाय- कारोबारी मामलों में कुछ रुकावटें रहेंगी। आपके साथ ठगी भी हो सकती है। इस समय रुपये-पैसे के मामले में किसी पर भी भरोसा करना ठीक नहीं है। ध्यान रखें, बिजनेस से जुड़ी कोई गोपनीय सूचना लीक हो सकती है। लव- परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। करीबी लोगों के साथ मेल-मिलाप का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य- अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत रखें। उमस भरी गर्मी को देखते हुए आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करते रहें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

धनु – पॉजिटिव- मन मुताबिक कोई काम पूरा होने से आप खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस करेंगे। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलने से राहत मिलेगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद घर के माहौल को सुखद बनाए रखेगा। नेगेटिव- दिन का कुछ समय एकांत या किसी आध्यात्मिक स्थल पर जरूर बिताएं। इससे कुछ उलझे हुए सवालों के जवाब भी मिलेंगे। किसी व्यक्तिगत बात को लेकर परिवार में तनाव रह सकता है। धैर्य और शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालना बेहतर होगा।

व्यवसाय- बिजनेस में फाइनेंस से जुड़े कामों में किसी तरह की लापरवाही न करें। आर्थिक उलझन बनी रहेगी। किसी राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात होगी और आपको कोई बेहतरीन ऑर्डर भी मिल सकता है। ऑफिस में राजनीति जैसा माहौल रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच पारिवारिक व्यवस्था को लेकर नोकझोंक हो सकती है। विवाहेतर संबंध भी परेशानी का कारण बनेंगे। स्वास्थ्य- मौजूदा मौसम से अपना बचाव करना जरूरी है। खांसी-जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- काम मन मुताबिक तरीके से होते दिखाई दे रहे हैं। किसी वरिष्ठ सदस्य के मार्गदर्शन से आज किसी चिंता या परेशानी का समाधान मिलेगा। आप अपने दम पर हर काम करने की क्षमता रखेंगे। भाइयों के साथ कोई मनमुटाव चल रहा है, तो उसे सुलझाने का आज उचित अवसर है। नेगेटिव- दिन के दूसरे हिस्से में कुछ विपरीत परिस्थितियां बनेंगी। गुस्से में अपना आपा न खोएं। अचानक कोई खर्च भी सामने आ सकता है। सुकून पाने के लिए कुछ समय धार्मिक गतिविधियों में बिताना उचित रहेगा।

व्यवसाय- कारोबार में बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धा होने से कोई बड़ा ऑर्डर आपके हाथ से निकल सकता है। दूसरों की बातों में आने के बजाय अपने फैसले को प्राथमिकता देना बेहतर होगा। इस समय उधार या लोन लेना आपको परेशानी में डाल सकता है। ऑफिस के काम व्यवस्थित बने रहेंगे। लव- व्यस्तता के बावजूद परिवार के साथ खुशनुमा समय बिताएंगे। घर का माहौल भी मधुर बना रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य- स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें। प्रतिकूल वातावरण से अपना बचाव करना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – पॉजिटिव- कुछ समस्याएं आएंगी, लेकिन उचित मार्गदर्शन मिलने से उनका समाधान भी हो जाएगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई या शोध से जुड़े कामों में उचित नतीजे मिलेंगे। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा और उनकी आवभगत में सुखद समय बीतेगा। नेगेटिव- किसी भी परिस्थिति में अपना व्यवहार खराब न होने दें। गुस्से और जिद की वजह से संबंध बिगड़ सकते हैं। आय के साथ खर्च भी बने रहेंगे, इसलिए बजट का ध्यान रखना जरूरी है। यह समय किसी तरह की यात्रा के लिए उचित नहीं है।

व्यवसाय- व्यावसायिक कार्यप्रणाली व्यवस्थित रूप से चलती रहेगी। आप अपने व्यक्तिगत कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े कामों में विशेष सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोग अपना टारगेट तय समय पर पूरा करने की कोशिश करें। लव- घर-परिवार में शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा, लेकिन विवाहेतर संबंधों का असर घर की सुख-शांति को भंग कर सकता है। स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम जैसी एलर्जी परेशान कर सकती है। अपना ध्यान रखें और आयुर्वेदिक उपायों का इस्तेमाल करें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- मीन राशि के लोगों के लिए ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। योजनाबद्ध तरीके से काम पूरे करने पर सफलता मिलेगी। आपका पूरा ध्यान व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों पर रहेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों से आशीर्वाद के रूप में कोई उपहार मिल सकता है। नेगेटिव- अपरिचित लोगों से संपर्क न रखें, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। पड़ोस में किसी बात को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। अपने स्वभाव में सकारात्मकता बनाए रखें। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी।

व्यवसाय- बिजनेस में कोई नया काम शुरू करने की योजना बनेगी, लेकिन मन मुताबिक नतीजे मिलने में समय लगेगा। पार्टनरशिप बिजनेस में गलतफहमियां दूर होने से कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। सरकारी कार्यालय में काम करने वाले लोगों को अव्यवस्था की वजह से कुछ समस्याएं झेलनी पड़ेंगी। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में भी एक-दूसरे के प्रति भरोसा बढ़ेगा और नजदीकियां आएंगी। स्वास्थ्य- ज्यादा काम का असर शारीरिक और मानसिक थकान बढ़ा सकता है। अपने खानपान में भी सुधार करें। प्राणायाम करना इसका उचित समाधान है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *