खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के इंदिरानगर के रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में शनिवार देर रात दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या में पुलिस ने बहू शालू को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि पाई-पाई का हिसाब लेने और घर में सीसी कैमरे लगाए जाने से नाराज बहू ने छह लाख में ससुर की सुपारी दी थी। शालू ने हत्या के लिए खौफनाक साजिश रची थी।
डीसीपी एसएम कासिम आबिदि ने बताया, शालू ने पूर्व कर्मचारी विशाल से कहा था कि जब पापा विनीत अपने कमरे में सो जाएं तो तकिया से उनका मुंह दबा देना। इससे उनकी मौत हो जाएगी। जब शालू और उसके पति सुब्रत लौटेंगे तो हार्ट अटैक से मौत की बात कहकर लोगों को गुमराह कर देंगे।
2 of 14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बहू
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार, दोनों सुपारी किलर (विशाल और राजकिशोर) यहीं गलती कर गए। दोनों हत्यारोपी दंपती के बेडरूम में दरवाजे के पीछे छिप गए थे। ऑटोमेटिक लॉक सिस्टम होने के कारण बेडरूम का दरवाजा पूरी तरह से बंद नहीं किया।
3 of 14
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, मौके पर पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विनीत जब अपने कमरे में जाने लगे तो उनकी नजर बेटे के कमरे के थोड़े से खुले हुए दरवाजे और अंदर जल रही लाइट पर पड़ी। वह लाइट बंद करने के लिए कमरे में दाखिल हुए तो उनका सामना दोनों हत्यारोपियों से हो गया।
4 of 14
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, सीसीटीवी में कैद आरोपी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विशाल ने चाकू से विनीत पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए। इस दौरान राजकिशोर विनीत को पकड़े हुए था। पुलिस के अनुसार हत्या की साजिश में कारोबारी विनीत का बेटा सुव्रत भी शामिल है। हालांकि पुलिस ने अभी सुब्रत को गिरफ्तार नहीं किया है।
5 of 14
हत्या के बाद फ्लैट में जांच करती पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, हत्यारोपी बहू ने अब तक अपना जुर्म कबूल नहीं किया है। बहू शालू, पूर्व कर्मचारी विशाल और उसके साथी राजकिशोर को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
Spread the love मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मुरादाबाद आएंगे। वह हेलिकाॅप्टर से पीलीभीत के बीसलपुर से दोपहर 1:10 बजे मुरादाबाद सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वह शहर में करीब 21 घंटे रहेंगे। करीब 11 महीने में वह दूसरी बार सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। मंगलवार सुबह 10:10 बजे मुख्यमंत्री यहीं से रामपुर के लिए रवाना […]
Spread the love यूपी के एक अधिकारी की शाही शादी माननीयों के लिए गले की फांस बन गई है। बात ऊपर तक पहुंची तो सोशल मीडिया से फोटो हटानी पड़ी। वहीं, पढ़ाई-लिखाई वाले विभाग में कुर्सी की जंग निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। वहीं, एक जूनियर इंजीनियर का रुतबा तो ऐसा है कि उनके […]
Spread the love रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों को रेलवे प्रशासन ट्रेन में ही खाना उपलब्ध कराएगा। महज 80 रुपये में यात्रियों को भोजन मिलेगा। Source link