‘चुम्मा लेला राजा जी’ के BTS वीडियो में दिखी अक्षरा सिंह की मेहनत, टीम के साथ जमकर की रिहर्सल
सिनेमा

‘चुम्मा लेला राजा जी’ के BTS वीडियो में दिखी अक्षरा सिंह की मेहनत, टीम के साथ जमकर की रिहर्सल

Spread the love


भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक बार फिर अपने नए गाने को लेकर सुर्खियों में है. हाल ही में उनका नया गाना ‘चुम्मा लेला राजा जी’ यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. जैसे ही ये गाना रिलीज हुआ, हर कोई उनकी जमकर तारीफ कर रहा है. अक्षरा के लुक से लेकर उनके डांस तक, सब कुछ बहुत ही शानदार है. इसी बीच हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने गाने के लिए की गई मेहनत को सबके साथ शेयर किया है.

अक्षरा ने शेयर किया गाने का बीटीएस वीडियो

वीडियो में इस गाने का पूरा सेट दिखाई दे रहा है, जिसमें वो अपनी पूरी टीम के साथ रिहर्सल करते दिख रही हैं. उन्होंने अपने डांस मूव्स को परफेक्ट बनाने के लिए बहुत मेहनत की और खूब प्रैक्टिस की है. इसी के साथ उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लंबा नोट लिखा और टीम को टैग कर अपने अनुभव को शेयर किया. इसके बाद फैंस के कमेंट्स की बढ़ आ गई और उनकी तारीफ हो रही है. अक्षरा का ‘चुम्मा लेला राजा जी’ एक रोमांटिक सॉन्ग है, जिसमें सनम जौहर के साथ उनकी केमेस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है.

गाने में अक्षरा के डांस मूव्स के साथ उनके एक्सप्रेशन भी फैंस को दीवाना बना रहे हैं. इस गाने को मोहित सरीन ने निर्देशित किया है और इसके लिरिक्स यादव राज ने लिखे है. साथ ही गाने का दमदार म्यूजिक विनय विनायक ने तैयार किया है, जो सभी को नाचने पर मजबूर कर रहा है.

अक्षरा सिंह का करियर 

अक्षरा के करियर की बात करें, तो उन्होंने साल 2010 ‘सत्यमेव जयते’ से भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था. इस फिल्म में वो रवि किशन के साथ लीड रोल में नजर आई थी. इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, जिसमें ‘प्राण जाए पर वचन न जाए’, ‘ए बलमा बिहार वाला’, ‘सत्या’, ‘तबादला’ और ‘मां तुझे सलाम’ जैसी फिल्में शामिल है. इसके अलावा उन्होंने हिंदी टीवी में ‘काला टीका’ और ‘सर्विस वाली बहू’ जैसे शोज में भी काम किया है. साथ ही वो रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ में भी नजर आ चुकी है. साल 2025 में आई उनकी भोजपुरी फिल्म ‘रुद्र-शक्ति’ को भी दर्शकों से बहुत प्यार मिला था.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *