दिल्ली में डेंगू के 162, मलेरिया के 42 मामले दर्ज:  34 हजार से अधिक नोटिस जारी, एमसीडी ने स्वास्थ्य विभाग को किया अलर्ट – New Delhi News
टिपण्णी

दिल्ली में डेंगू के 162, मलेरिया के 42 मामले दर्ज: 34 हजार से अधिक नोटिस जारी, एमसीडी ने स्वास्थ्य विभाग को किया अलर्ट – New Delhi News

Spread the love




राजधानी दिल्ली में तापमान बढ़ने के साथ ही मच्छर जनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की 13 जून तक की साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष अब तक डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं, चिकनगुनिया के 9 मरीज भी सामने आए हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए निगम प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा है। मलेरिया रोधी अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। एमसीडी के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि घरेलू स्तर पर मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। लोगों से अपील की गई है कि वे कूलर, गमलों, पानी की टंकियों और अन्य स्थानों पर पानी जमा न होने दें। साथ ही बुखार, सिरदर्द या शरीर दर्द जैसे शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। मच्छरों पर नियंत्रण के लिए एमसीडी की सख्ती – मच्छरों के प्रजनन की स्थिति मिलने पर अब तक 34,480 कानूनी नोटिस जारी। – लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ 3,926 अभियोग दर्ज किए गए। – दिल्ली के विभिन्न इलाकों में छिड़काव अभियान तेज किया गया। – 228 स्थानों पर मच्छरों के लार्वा को खाने वाली मछलियों का उपयोग किया जा रहा है। – स्वास्थ्य विभाग और निगम की टीमें लगातार निगरानी एवं जांच में जुटी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *