दिल्ली में महिलाओं के लिए ‘पिंक सहेली कार्ड’ बना हिट:  मेट्रो और आरआरटीएस में भी कर सकेंगे सफर, क्षमता बढ़ाने को सरकार तैयार – New Delhi News
टिपण्णी

दिल्ली में महिलाओं के लिए ‘पिंक सहेली कार्ड’ बना हिट: मेट्रो और आरआरटीएस में भी कर सकेंगे सफर, क्षमता बढ़ाने को सरकार तैयार – New Delhi News

Spread the love




दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने महिला यात्रियों के सफर को सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। डीटीसी द्वारा लॉन्च किए गए ‘पिंक सहेली नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड’ (NCMC) की संख्या लॉन्चिंग के महज 90 दिनों के भीतर 10 लाख के पार पहुंच गई है। देश के सार्वजनिक परिवहन इतिहास में इसे डिजिटल मोबिलिटी समाधान का सबसे तेज और बड़े पैमाने पर किया गया रोल-आउट माना जा रहा है। गौरतलब है कि 2 मार्च 2026 को लॉन्च किया गया यह कार्ड दिल्ली की महिलाओं को डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा का आधुनिक, डिजिटल और सुविधाजनक माध्यम उपलब्ध कराने के लिए पेश किया गया था। इस सफलता पर परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नागरिक केंद्रित शासन की सोच के अनुरूप दिल्ली सरकार पारदर्शी और आधुनिक मोबिलिटी सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस मील के पत्थर को छूने के लिए डीटीसी और परिवहन विभाग की टीम को बधाई दी। मेट्रो और आरआरटीएस में भी होगा इस्तेमाल, क्षमता बढ़ाने को तैयार सरकार परिवहन मंत्री ने बताया कि ‘पिंक सहेली कार्ड’ केवल मुफ्त बस यात्रा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं को एकीकृत मोबिलिटी का अनुभव देता है। नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) फ्रेमवर्क पर आधारित होने के कारण इसे आसानी से रिचार्ज कराया जा सकता है। बस के साथ-साथ इस एक अकेले कार्ड का उपयोग दिल्ली मेट्रो, आरआरटीएस (RRTS) और देश के अन्य एनसीएमसी-सक्षम परिवहन प्रणालियों में भी किया जा सकता है। वर्तमान में दिल्लीभर के 73 वितरण केंद्रों से रोजाना करीब 11 हजार कार्ड जारी किए जा रहे हैं। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि यदि मांग और बढ़ती है, तो सरकार वितरण क्षमता, स्टाफ और काउंटरों की संख्या बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है। डिजिटल ट्रांसपोर्ट के लिए IIT कानपुर के ‘ऐरावत’ से हाथ मिलाया इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के दौरान डीटीसी ने दिल्ली ट्रांसपोर्ट स्टैक और ‘वन दिल्ली ऐप’ के संचालन, रखरखाव और इसे तकनीकी रूप से अपग्रेड करने के लिए IIT कानपुर के ‘ऐरावत रिसर्च फाउंडेशन’ (ARF) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। क्या होगा फायदा: यह साझेदारी ‘वन दिल्ली ऐप’ और ओएनडीसी (ONDC) आधारित डिजिटल बस टिकटिंग को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा एनालिटिक्स के माध्यम से मजबूत करेगी। रूट ऑप्टिमाइजेशन: परिवहन मंत्री के मुताबिक, इस डिजिटल प्रणाली से मिलने वाले डेटा का उपयोग बसों की बेहतर तैनाती, रूट ऑप्टिमाइजेशन और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को दुरुस्त करने में किया जाएगा। ‘पिंक सहेली कार्ड’ के मुख्य आंकड़े लॉन्चिंग तिथि: 2 मार्च 2026 90 दिनों का सफर: 10 लाख से अधिक कार्ड धारक महिलाएं। दैनिक रफ्तार: प्रतिदिन औसतन 11,000 नए कार्ड हो रहे जारी। नेटवर्क: दिल्लीभर में वर्तमान में क्रियाशील हैं 73 वितरण केंद्र। एकीकरण: बस के साथ दिल्ली मेट्रो और रैपिड रेल (RRTS) में भी मान्य।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *