भाजपा बोली- वोट चोरी पर राहुल के दावे फर्जी:  छिपकर थाईलैंड-कंबोडिया जाते हैं; कहते हैं एटम बम फटेगा, बम फटता क्यों नहीं
टिपण्णी

भाजपा बोली- वोट चोरी पर राहुल के दावे फर्जी: छिपकर थाईलैंड-कंबोडिया जाते हैं; कहते हैं एटम बम फटेगा, बम फटता क्यों नहीं

Spread the love


नई दिल्ली9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने वोट चोरी पर राहुल के आरोपों का जवाब दिया। - Dainik Bhaskar

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने वोट चोरी पर राहुल के आरोपों का जवाब दिया।

कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा और चुनाव आयोग पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप लगाए। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल के आरोपों पर पलटवार किया।

रिजिजू ने कहा- राहुल ने जो प्रेजेंटेशन दिया, वह फर्जी था। राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ विदेशी महिलाओं के नाम का जिक्र किया। वे संसद सत्र चलते समय विदेश चले जाते हैं। छिपकर थाईलैंड-कंबोडिया जाते हैं। उन्हें विदेशों से जो प्रेरणा मिलती है, उसके आधार पर वे लोगों का समय बर्बाद करते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा- हम भी कई चुनाव हारे, लेकिन कभी रोना-धोना नहीं किया। हमने चुनाव आयोग को गाली नहीं दी। हमने हमेशा नतीजों का स्वागत किया। बिहार में कल चुनाव है। वे ध्यान भटकाने के लिए मुद्दा लेकर आ रहे हैं। राहुल बोलते हैं कि एटम बम फटने वाला है। उनका एटम बम कभी फटता क्यों नहीं है?

रिजिजू बोले- बिहार में SIR से लोग खुश, राहुल रो रहे रिजिजू ने हरियाणा चुनाव पर राहुल के आरोपों पर कहा- एग्जिट पोल, ओपिनियन पोल में उलटफेर होते हैं। 2004 में एग्जिट पोल में भाजपा जीत रही थी, लेकिन नतीजे में हार गई। लोकतंत्र में जीत हो या हार, इसे स्वीकार करना पड़ेगा। हमने चुनाव आयोग, एग्जिट पोल-ओपिनियन पोल को गाली नहीं दी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा- अभी SIR जो कर रहे हैं, वह वोटर शुद्धिकरण के लिए होता है। इससे सभी लोग खुश हैं, लेकिन राहुल रो रहे हैं। जहां SIR हुआ, वहां लोग खुश हैं। बिहार में लोग कह रहे हैं कि जहां राहुल जाते हैं, वहां बात बिगड़ जाती है।

वोटिंग के समय हर पार्टी का पोलिंग एजेंट होता है। ये चेक करते हैं कि कौन वोट डाला है, कौन नहीं। बाहर से ऑब्जर्वर्स होते हैं। अगर वोटिंग में गड़बड़ी है तो पिटीशन दे सकते हैं। कोर्ट जा सकते हैं। काउंटिंग में भी पोलिंग होती है। तब भी पोलिंग एजेंट्स होते हैं। सभी चीजें व्यवस्था के मुताबिक होती है। ये अदालत नहीं जाते। इन्हें न्याय व्यवस्था में यकीन नहीं है। लोकतंत्र क्या ऐसे ही चलेगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा- राहुल लोकतंत्र को गाली देते हैं केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने आगे कहा- हम लोग लंबे समय तक विपक्ष में थे। कांग्रेस के जमाने में सरकार ही जज नियुक्त करती थी। हमने चुनाव हारने पर कभी भी लोकतंत्र की व्यवस्था पर सवाल नहीं उठाए। EC को पिटीशन दी, लेकिन देश को गाली नहीं दी। राहुल विदेश जाकर हमारे लोकतंत्र, व्यवस्था को गाली देते हैं।

राहुल ने कहा- हरियाणा की तरह बिहार में ऑपरेशन सरकार चोरी

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यालय में आज 1 घंटा 20 मिनट लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि बिहार में ऑपरेशन सरकार चोरी चलाया जा रहा है। राहुल ने बिहार के 5 वोटरों को मंच पर बुलाया। सभी ने कहा कि उनके नाम वोटर लिस्ट काट दिए गए हैं।

राहुल ने बताया कि हरियाणा में 3.5 लाख वोटर्स का नाम लिस्ट से काट दिया गया था। बिहार में भी यही दोहराया जा रहा है। चुनाव से ठीक पहले वोटर लिस्ट दी जाती है, ताकि लोकतंत्र को मारा जा सके।

उन्होंने अपने प्रेजेंटेशन में हरियाणा की वोटर लिस्ट दिखाते हुए कहा कि ब्राजील की एक मॉडल ने हरियाणा चुनाव के दौरान 10 बूथ पर 22 बार वोट डाला। इस तरह हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 25 लाख वोटों की चोरी हुई। राहुल ने भाजपा और चुनाव आयोग पर और भी कई आरोप लगाए। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *